शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mahesh babu rejects hrithik roshans ramayana 3d for rajamoulis film
Written By
Last Modified: शनिवार, 24 जुलाई 2021 (16:02 IST)

राजामौली के लिए महेश बाबू ने छोड़ी रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की रामायण!

राजामौली के लिए महेश बाबू ने छोड़ी रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की रामायण! - mahesh babu rejects hrithik roshans ramayana 3d for rajamoulis film
बॉलीवुड में इस दिनों कई एपिक विषयों पर फिल्में बन रही है। निर्देशक नितेश तिवारी भी रामायण पर 3डी फिल्म बनाने वाले हैं। बताया जा रहा है इस फिल्म में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का बजट लगभग 600 करोड़ रुपए है।

 
खबरों के अनुसार इस फिल्म में रितिक रोशन रावण और दीपिका पादुकोण सीता के किरदार में नजर आएंगी। वही अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार यह फिल्म साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को भी ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।
 
बताया जा रहा है कि महेश बाबू को फिल्म में राम का किरदार ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली की एक अपकमिंग फिल्म के लिए नितेश तिवारी की इस फिल्म को छोड़ दिया। यह फिल्म उन्होंने रामायण से पहले ही साइन कर ली थी।
 
राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म आरआआर रिलीज होने के बाद महेश बाबू के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्हीं तारीखों में रामायण को शूट करने की प्लानिंग चल रही है। महेश बाबू पहले से ही राजामौली को अपनी डेट्स दे चुके हैं, यही वजह है कि उन्होंने रामायण को छोड़ने का मन बनाया है।
 
रामायण के मेकर्स को उम्मीद थी कि महेश बाबू फिल्म के लिए हां कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महेश बाबू के इंकार के बाद मेकर्स ने भगवान राम के किरदार के लिए किसी अन्य एक्टर की तलाश शुरू कर दी है।
 
ये भी पढ़ें
सलमान खान की फिल्म को निर्देशित करने से राजामौली ने कर दिया था इंकार!