शादी के बाद वायरल गर्ल का बड़ा खुलासा,
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी सादगी और खूबसूरती से रातों-रात इंटरनेट सनसनी बनने वाली वायरल गर्ल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वायरल गर्ल ने फरमान खान संग शादी रचाकर हर किसी को चौंका दिया। वायरल गर्ल के शादी रचाने के बाद उन्हें एक्ट्रेस बनाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कई आरोप लगाए थे। सनोज ने वायरल गर्ल की शादी को लव जिहाद बताया था।
अब वायरल गर्ल ने सनोज मिश्रा को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वायरल गर्ल ने अपनी पहली फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। सोशल मीडिया पर वायरल गर्ल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में वायरल गर्ल बेहद भावुक नजर आ रही हैं। अपनी आपबीती सुनाते हुए उनके आंसू नहीं रुक रहे। वायरल गर्ल ने आरोप लगाया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर उनके साथ कई बार गलत तरीके से छेड़छाड़ की गई। उन्होंने कहा, सनोज मिश्रा एक अच्छे इंसान नहीं हैं। उन्होंने मुझे सेट पर करीब 10 बार गलत तरीके से छुआ।
मीडिया से बात करते हुए वायरल गर्ल ने कहा, मेरे और फरमान के पास सिर्फ एक ही रास्ता बचा है, वो है सुसाइड। अगर दिल्ली और मध्य प्रदेश की सरकार हमारी मदद नहीं करती है तो हम दोनों सुसाइड कर लेंगे। इसके अलावा हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं बचा है। खुलेआम हमें काटने, मारने की धमकियां मिल रही हैं। हमारे पोस्टर जलाए जा रहे हैं।
वायरल गर्ल ने सनोज मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा, जो सनोज मिश्रा कह रहे हैं कि मुझे वायरल गर्ल का नाम लेते हुए शर्म आ रही है, वो मेरी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेगी। मुझे खुद उनकी फिल्म का हिस्सा नहीं बनना है। क्योंकि वो बेहद घटिया इंसान हैं। उनका नाम लेते हुए मुझे शर्म आ रही है।
वायरल गर्ल ने कहा, मुझे गंदा महसूस हो रहा है। वो छोटी-छोटी लड़कियों को फिल्म का झांसा देकर छेड़छाड़ करता है। वो वादा करता है कि मैं आपको ये फिल्म दूंगा, वो रोल दूंगा। वो फिल्मों के नाम पर गलत काम करता है। सनोज मिश्रा कोई अच्छा इंसान नहीं है। मुझे 10 बार उसने गलत तरीके से टच किया।
फैमिली ने नहीं दिया साथ
वायरल गर्ल ने आगे कहा, जब उन्होंने पहली बार अपने परिवार को इस शोषण के बारे में बताया, तो उन्हें समर्थन मिलने के बजाय 'चुप रहने' की सलाह दी गई। मैंने अपनी फैमिली को बोला तो उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया। मुझे पता है कि मुझ पर क्या बीती है। मेरे साथ अन्याय हुआ है। मुझे इंसाफ चाहिए। परिवार ने कहा क पहली फिल्म है। तो क्या पहली फिल्म के लिए मेरा रेप करवाओगे?
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें