गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. madhuri dixit helped shagufta ali with 5 lakhs on behalf of dance deewane team
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (16:11 IST)

आर्थिक तंगी से जूझ रहीं शगुफ्ता अली की मदद के लिए आगे आईं माधुरी दीक्षित, दिया इतने लाख का चेक

आर्थिक तंगी से जूझ रहीं शगुफ्ता अली की मदद के लिए आगे आईं माधुरी दीक्षित, दिया इतने लाख का चेक - madhuri dixit helped shagufta ali with 5 lakhs on behalf of dance deewane team
टीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। उन्हें अपनी कार और गहने तक बेचने पड़े हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शगुफ्ता ने बताया था कि वह पिछले चार साल से आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं।

 
शगुफ्ता की आर्थिक स्थिति के बारे में पता चलते ही कई सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आने लगे हैं। हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने उनकी कुछ आर्थिक मदद की थी। वही अब माधुरी दीक्षित ने भी शगुफ्ता की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
 
माधुरी दीक्षित ने शगुफ्ता को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। हाल ही में शगुफ्ता रियलिटी शो डांस दीवाने 3 के सेट पर पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी आर्थिक हालत के बारें में बात की। इसके बाद माधुरी ने अपनी पूरी टीम की ओर से 5 लाख रुपए का चेक शगुफ्ता को दिया।
 
इस शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शगुफ्ता अपने संघर्षों के बारे में बताते नजर आ रही हैं। उनकी कहानी सुन हर किसी की आंखों में आंसु आ जाते हैं। 
 
बता दें कि शगुफ्ता ने बताया ‍था कि वह पिछले चार साल से आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। 20 साल पहले वह तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं। अब वह डायबिटीज और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा था, सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (सिनटा) ने उन्हें कॉन्टैक्ट किया, लेकिन उन्होंने मदद लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि वे लोग काफी कम पैसों से उनकी मदद कर रहे थे।
 
ये भी पढ़ें
'द कश्मीर फाइल्स' की लाइन प्रोड्यूसर ने की आत्महत्या, अनुपम खेर ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर जताया दुख