'लुक्खे' का नया ट्रैक 'जी लेंगे' हुआ रिलीज, पलक तिवारी और लक्ष्यवीर की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
'बुलेट प्रूफ' के धमाकेदार रिस्पॉन्स के बाद, प्राइम वीडियो इंडिया और वार्नर म्यूजिक इंडिया ने 'जी लेंगे' गाना रिलीज किया है। यह एक बहुत ही प्यारा और रोमांटिक गाना है, जो प्राइम ओरिजिनल सीरीज 'लुक्खे' के पूरे एल्बम में एक सुकून भरा और इमोशनल मूड लेकर आता है।
म्यूजिक सुपरवाइजर मोहन नेरकर के मार्गदर्शन में, जो 'लुक्खे' के पूरे म्यूजिक को संभाल रहे हैं और जिन्होंने भव्य आनंद और राजर्षि मूर्ति के साथ मिलकर 'जी लेंगे' को सुपरवाइज किया है, इस गाने को किंग और भार्ग काले ने कंपोज किया है। इसका म्यूजिक प्रोडक्शन भार्ग ने किया है और बोल किंग ने लिखे हैं।
इस गाने में सिंगर रुआ काय (Ruaa Kayy) और किंग ने अपनी भावनाओं को बहुत खूबसूरती से पिरोया है, जो सुनने वालों को एक बहुत ही शांत और खास अहसास देता है। 'जी लेंगे' में पलक तिवारी (सनोवर) और लक्ष्यवीर सिंह सरन (लकी) के बीच पनपते प्यार की कहानी दिखाई गई है।
यह गाना उस एहसास के बारे में है जब लाइफ में सब कुछ उलझा हुआ हो, तब किसी खास के साथ मिलने वाले सुकून की बात की गई है, एकदम सिंपल, सच्चा और सीधा दिल को छू लेने वाला। भागदौड़ भरी ज़िंदगी के बीच एक सुकून भरे पल की तरह, 'जी लेंगे' फिल्म 'लुक्खे' के साउंडट्रैक में एक इमोशनल गहराई जोड़ता है।
हिमांक गौर के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज़ को विपुल डी. शाह और राजेश बहल ने ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गोरिल्ला एलएलपी के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इसे अग्रिम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ ने क्रिएट और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है।
इस सीरीज़ में राशी खन्ना और सिंगर-सॉन्ग राइटर किंग लीड रोल में हैं, साथ ही पलक तिवारी और लक्ष्यवीर सिंह सरन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा कास्ट में नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रज़ा जैसे कलाकार शामिल हैं। 'लुक्खे' 8 मई को भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर खास तौर पर हिंदी में रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें