गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. krk had to troll mouni roy for the transformation
Written By
Last Updated : शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (12:24 IST)

मौनी रॉय की बढ़ती खूबसूरती का केआरके ने उड़ाया मजाक, बोले- पैसा लुक्स भी बदल सकता है

मौनी रॉय की बढ़ती खूबसूरती का केआरके ने उड़ाया मजाक, बोले- पैसा लुक्स भी बदल सकता है - krk had to troll mouni roy for the transformation
कमाल राशिद खान यानि केआरके अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स से पंगा लेते रहते हैं। वहीं इस बार उन्होंने टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय पर निशाना साधा है। केआरके ने मौनी रॉय की हर साल बढ़ती खूबसूरती और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कमेंट किया है।

 
केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मौनी रॉय की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज की हर तस्वीर में मौनी रॉय का अलग लुक नजर आ रहा है। केआरके ने नाम ना लेते हुए मौनी के लुक्स में बदलाव के पीछे का राज प्लास्टिक सर्जरी बताया है।
 
उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, पैसा लुक्स भी बदल सकता है। यहां देखिए एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स बदलती रहती हैं।
 
बता दें कि मौनी रॉय के लुक्स में बहुत बदलाव आया है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई चौंक जाता है। उन्होंने कभी स्वीकार नहीं किया है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। हालांकि कई बार वह अपने लुक के लिए ट्रोल भी हुई हैं।
ये भी पढ़ें
चटपटा जोक : हे..प्रभु, पुलिस वाले 5000 खा गए