गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. koffee with karan 7 finale episode karan johar
Written By
Last Modified: सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (15:34 IST)

कॉफी विद करण 7 : करण जौहर से होंगे सवाल-जवाब, छूटेंगे फिल्ममेकर के पसीने!

कॉफी विद करण 7 : करण जौहर से होंगे सवाल-जवाब, छूटेंगे फिल्ममेकर के पसीने! | koffee with karan 7 finale episode karan johar
करण जौहर का चैट शो 'कॉपी विद करण 7' इन दिनों सुर्खियों में है। इस शो में करण जौहर सेलेब्स से कई मजेदार सवाल पूछते नजर आते हैं। जल्द ही इस शो का अंतिम 13वां एपिसोड आने वाला है। इस एपिसोड में इंफ्लूएंसर यूनिवर्स के चार स्पेशल गेस्ट आइकोनिक होस्ट करण जौहर के साथ कॉन्वर्सेशन करते दिखाई देंगे। 

 
सोशल मीडिया सेंसेशन तन्मय भट्ट और दानिश सैत के साथ-साथ लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला और निहारिका एनएम को काउच पर स्पॉट किया जाएगा। कॉफी विद करण को जज करने के लिए चारों एक साथ आते हैं, जबकि सीजन के हंसी, मस्ती और एक्सप्लोसिव बिहाइन्ड द सीन सीक्रेट्स का एक हिलेरियस एपिसोड पेश करते हैं।
 
7वें सीजन के अब तक एपिसोड्स में शो के शानदार होस्ट, करण जौहर अपने काउच पर मेहमानों से कैमरे के सामने उनकी लव लाइफ और लव इंटरेस्ट्स के बारे में पूछते नजर आए हैं। शो में मेनिफेस्टेशन प्रॉमिस के साथ उन्होंने सितारों को काउच पर कबूल करने पर भी मजबूर किया हैं। 
 
लेकिन सीजन के फिनाले एपिसोड गेम पूरी तरह से पलट जाता है जब फिनाले में आए मेहमान उनसे वही सब सवाल पूछते हैं। शो में कुशा कपिला, तन्मय भट्ट, दानिश सैत और निहारिका एनएम एक साथ करण से पूछते हैं कि उनका एक्स कौन था? क्या वह फेमस है? क्या वह कोई है जिसे वे जानते हैं?
 
ऐसे में फिर करण जौहर खुद को यह कहने से नहीं रोक पाए कि, 'हे भगवान! मैं अपने शो पर इतना स्ट्रेस कभी नहीं झेला। मैं वास्तव में पसीना बहते हुए महसूस कर सकता हूं!' हालांकि, इस खेल में एक प्रो होने के नाते, मेजबान बिना नाम लिए फायरिंग से बाहर निकलने में कामयाब हो जाते है।
 
ये भी पढ़ें
नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना का हॉट डेनिम लुक, देखिए तस्वीरें