शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Koena Mitra Accuses Salman Khan Of Defending The Wrong People in the Bigg Boss 13
Written By
Last Updated : मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (13:23 IST)

बिग बॉस से बाहर होने पर भड़कीं कोएना मित्रा, सलमान खान पर लगाया आरोप

बिग बॉस से बाहर होने पर भड़कीं कोएना मित्रा, सलमान खान पर लगाया आरोप | Koena Mitra Accuses Salman Khan Of Defending The Wrong People in the Bigg Boss 13
उम्मीद तो ये थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा बिग बॉस के घर पर लंबे समय तक रुकेंगी, लेकिन दूसरे हफ्ते ही उन्हें इस शो से बिदा लेना पड़ा। 
 
जितने भी दिन वे बिग बॉस के घर में रहीं उनका मजबूत व्यक्तित्व नजर आया, लेकिन लोगों को शायद उनसे मनोरंजन और ग्लैमर की उम्मीद थी जो नजर नहीं आईं लिहाजा उन्हें कम वोट मिले। 


 
इतनी जल्दी कैसे हुईं बाहर? 
कोएना मित्रा भी स्तब्ध हैं कि इतनी जल्दी उनका इस शो से टिकट कैसे कट गया। वे भड़की हुई भी हैं। कुछ शो के प्रतियोगियों पर और होस्ट सलमान खान पर भी। 


 
सलमान ने दिया फेक लोगों का साथ 
कोएना ने एक इंटरव्यू में कहा है कि सलमान ने शहनाज़ गिल, आरती सिंह और सिद्धार्थ डे जैसे फेक लोगों का साथ दिया है। इनसे शो में कोएना की बिलकुल नहीं बनी। 
 
शहनाज़ तो कोएना की नकल उतारती थी। आरती सिंह से कोएना का जबरदस्त विवाद हुआ था। सिद्धार्थ से कोएना की बिलकुल भी नहीं बनी। 


 
मिमिक्री से मनोरंजन 
वीकेंड का वार में जब सलमान के सामने यह बात निकली तो सलमान ने शहनाज़, आरती और सिद्धार्थ का साथ दिया। सलमान ने कहा कि यदि कोएना की मिमिक्री शहनाज़ करती हैं तो इससे लोगों का मनोरंजन होता है। सलमान की यह बात सुन कोएना दंग रह गईं। 
 
स्पष्ट कर रहा था सलमान का व्यवहार 
कोएना ने इंटरव्यू में कहा कि "मुझे लगता है कि सलमान, उनका रवैया और मेरे प्रति उनका व्यवहार, चीजों को बहुत स्पष्ट कर रहा था। मुझे उनसे यही उम्मीद थी। आपने देखा होगा कि कैसे वह गलत लोगों का बचाव कर रहे थे। 
 
कोएना ने यह भी कहा कि लोग मजबूत महिला को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और इसी कारण उन्हें कम वोट मिले। 
ये भी पढ़ें
....जब स्‍टेज पर आलिया भट्ट के मुंह से निकला अश्‍लील शब्‍द, करण जौहर बोले- ‘क्या मैंने तुम्हें यही परवरिश दी है’