गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. केके का गाना 'धूप पानी बहने दे' रिलीज, फैंस हुए इमोशनल
Written By
Last Modified: मंगलवार, 7 जून 2022 (12:09 IST)

केके का गाना 'धूप पानी बहने दे' रिलीज, फैंस हुए इमोशनल

सिंगर केके की मृत्यु के कुछ दिनों बाद उनका गाना फिल्म 'शेरदिल' से 'धूप पानी बहने दे' रिलीज हो गया।

KK Song Dhoop Paani Bahne De from Sherdil movie released | केके का गाना 'धूप पानी बहने दे' रिलीज, फैंस हुए इमोशनल
सिंगर केके के फैंस के लिए भावुक करने वाला क्षण हैं। उनके प्रिय गायक का गाना रिलीज हो गया है। यह फिल्म 'शेरदिल' से है और इसके बोल हैं- 'धूप पानी बहने दे'। 
 
 
गाना रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। फैंस गाने को पसंद कर रहे हैं और उनके कमेंट्स में भावुकता भी झलक रही है। 
 
गौरतलब है कि केके का निधन 31 मई को कोलकाता में हो गया था। वे परफॉर्म करने के बाद असहज महसूस कर रहे थे। होटल लौटने के बाद तबीयत ज्यादा खराब हो गई और अस्पताल ले जाते समय ही उनकी मृत्यु हो गई। 2 जून को केके का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया। 
ये भी पढ़ें
फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से कन्नौज वाले नाराज, विरोध में फूंके गए पुतले