बुधवार, 22 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kiara-advani-confesses-crush-on-vijay-deverakonda-ram-charan-reveals-secrets-toxic-movie-update
Last Updated : मंगलवार, 31 मार्च 2026 (16:36 IST)

Kiara Advani Secret Crush: सिद्धार्थ की पत्नी कियारा आडवाणी का इस साउथ स्टार के लिए था सॉफ्ट कॉर्नर, राम चरण ने खोला राज

Kiara Advani Secret Crush
बॉलीवुड की गॉर्जियस दीवा कियारा आडवाणी वैसे तो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसी बात कुबूल कर ली जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल, राणा दग्गुबाती के साथ एक बेबाक बातचीत के दौरान कियारा ने खुलेआम स्वीकार किया कि उनके दिल में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के लिए एक 'सॉफ्ट कॉर्नर' है। खुद को विजय का बहुत बड़ा फैन बताते हुए कियारा ने जिस ईमानदारी से अपनी पसंद जाहिर की, उसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान भी किया और खूब हंसाया भी। अब कियारा की यह मासूमियत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
 

पार्टी में जाने से पहले होती थी विजय की 'चेकिंग'

इस मजेदार बातचीत में कियारा के 'गेम चेंजर' को-स्टार राम चरण ने तड़का लगाते हुए एक ऐसा राज खोला कि कियारा शर्म से लाल हो गईं। राम चरण ने बताया कि जब भी किसी पारिवारिक फंक्शन या गेट-टुगेदर की बात होती थी, तो कियारा अक्सर दबे पांव यह पूछती थीं कि क्या वहां 'अर्जुन रेड्डी' फेम विजय देवरकोंडा भी आने वाले हैं? राम चरण के इस खुलासे के बाद राणा दग्गुबाती भी खुद को रोक नहीं पाए और कियारा की खिंचाई करने लगे। कियारा ने भी इस मस्ती में शामिल होते हुए मजाक में राणा से कह दिया कि वो उनकी मुलाकात विजय से करवा दें, क्योंकि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं। हालांकि कियारा और विजय पहले कुछ विज्ञापनों में साथ दिख चुके हैं, लेकिन उनकी यह 'फैन गर्ल' वाली बात फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
 

फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर आया बड़ा अपडेट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे कन्नड़ सुपरस्टार यश के साथ नजर आएंगी। पहले यह फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से टकराने वाली थी, लेकिन मिडिल ईस्ट के हालातों और गल्फ देशों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को ध्यान में रखते हुए इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं। यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट की गई है और 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Dhurandhar 2 Success: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का 'धुरंधर' अवतार, वो 4 बातें जिन्होंने फिल्म को बनाया ब्लॉकबस्टर