बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Khataron Ke Khiladi 11, Top 5 finalist, Rohit shetty, shweta tiwari
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 जून 2021 (16:18 IST)

खतरों के खिलाड़ी: श्वेता तिवारी, अर्जुन‍ बिजलानी सहित ये हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट!

खतरों के खिलाड़ी: श्वेता तिवारी, अर्जुन‍ बिजलानी सहित ये हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट! - Khataron Ke Khiladi 11, Top 5 finalist, Rohit shetty, shweta tiwari
खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग भले ही विदेश में हो रही थी, लेकिन भारत में इसके लगातार चर्चे हो रहे हैं। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया गया यह शो अब टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी और सारे प्रतियोगी भारत लौट आए हैं।

कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि टॉप 5 फाइनलिस्ट में किसने जगह बनाई है। दिव्यांका त्रिपाठी, वरुण सूद, श्वेता तिवारी,  अर्जुन बिजलानी और आदित्य सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि ये पांचों अंतिम दौड़ में पहुंचे हैं। हालांकि फाइनल टास्क हो चुका है, लेकिन विजेता का नाम एक लाइव इवेंट में बताया जाएगा।

इस बार कई नामी लोग इस शो में नजर आएंगे। इन पांचों के अलावा राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, आस्था गिल, सना मकबुल, सौरभ राज जैन, महक चहल और अनुष्का सेन भी प्रतियोगी के रूप में शामिल हुए हैं। अब इस शो के टीवी पर प्रसारित होने का इंतजार है।
ये भी पढ़ें
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका को कैंसर, पता चलने के बाद भी की शूटिंग