गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kaun Banega Crorepati Season 10 Registration starts
Written By

'कौन बनेगा करोड़पति' सीज़न 10, एक नहीं दो अमिताभ बच्चन से होगा मुकाबला

'कौन बनेगा करोड़पति' सीज़न 10, एक नहीं दो अमिताभ बच्चन से होगा मुकाबला - Kaun Banega Crorepati Season 10 Registration starts
अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए खुशखबरी है। जो लोग लंबे समय से उन्हें देखने की इच्छा रख रहे थे वे अब जल्द ही उन्हें दोबारा छोटे परदे पर देख पाएंगे। दर्शकों का फेवरेट शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का दसवां सीज़न शुरू होने वाला है और इसका ऐलान खुद बिग बी ने किया है। 
 
जी हां, महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर छोटे परदे पर 'कौन बनेगा करोड़पति' के होस्ट के रुप में नज़र आने वाले हैं। इसके लिए उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। अमिताभ बच्चन के इस शो का हाल ही में प्रोमो रिलीज़ हुआ है और इस बार यह काफी मज़ेदार तरीके से दिखाया गया है। 
 
शो के प्रोमो में एक नहीं बल्कि दो अमिताभ बच्चन हैं। एक बिग बी रैप कर लोगों को शो के बारे में बता रहे हैं, वहीं दूसरे बिग बी हैरानी जता रहे हैं। रैप में अमिताभ शो की जानकारी कुछ मज़ेदार सवालों के साथ दे रहे हैं। इसमें अमिताभ ने सबसे पहली लाइन बोली है 'पुछो तो जाने भैया'। इसके बाद अमिताभ एक के बाद एक सवाल कर रहे हैं। आप भी देखिए शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीज़न 10 का पहला प्रोमो। 
 
 
शो के रजिस्ट्रेशन 6 जून से रात 8.30 बजे शुरू होंगे। जिसमें अमिताभ भी सवाल करेंगे। इसकी जानकारी भी अमिताभ बच्चन ने ही दी। यह प्रोमो सोनी एंटरटेन्मेंट टेलीविज़न ने अपने ऑफिशियल यूट्युब अकाउंट पर शेयर किया।