1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kartik aaryan mothers day special mom mala tiwari emotional bond
Last Modified: रविवार, 10 मई 2026 (11:20 IST)

मदर्स डे: दिल छू लेने वाले पलों से सजा कार्तिक आर्यन और उनकी मां का बेहद खास रिश्ता

Kartik Aaryan Mother
मदर्स डे के मौके पर अगर बॉलीवुड के सबसे प्यारे मां-बेटे की जोड़ी की बात हो, तो कार्तिक आर्यन और उनकी मां डॉ. माला तिवारी का नाम जरूर लिया जाता है। ग्वालियर से मुंबई तक के सफर में जहां कार्तिक ने स्टारडम हासिल किया, वहीं उनकी मां हर कदम पर उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी रहीं। 
 
पेशे से डॉक्टर होने के बावजूद डॉ. माला तिवारी ने कई बार अपनी प्राथमिकताओं को पीछे रखकर बेटे के सपनों को पूरा करने में पूरा साथ दिया। आइए जानते हैं उन खास पलों के बारे में, जिन्होंने इस खूबसूरत रिश्ते को और भी खास बना दिया।
 

‘भूल भुलैया 3’ के बाद का हाउसफुल वाला मजेदार पल

‘भूल भुलैया 3’ की सफलता के बाद कार्तिक ने अपनी मां के साथ एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी मां हाउसफुल शो के चलते टिकट न मिलने की बात पर मजाकिया अंदाज़ में रिएक्ट करती नजर आईं। यह वीडियो अपनी सादगी और मां-बेटे की रियल बॉन्डिंग की वजह से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
 

‘द कपिल शर्मा शो’ में मां-बेटे की शानदार केमिस्ट्री

‘द कपिल शर्मा शो’ में कार्तिक और उनकी मां की मौजूदगी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं थी। डॉ. माला तिवारी ने अपने मजेदार जवाबों, बेबाक अंदाज़ और कार्तिक की खिंचाई करके पूरी महफिल लूट ली थी। इस एपिसोड ने दिखाया कि दोनों के रिश्ते में दोस्ती और ह्यूमर कितना ज़बरदस्त है।
 

'मेरी सुपरहीरो, मेरी माँ' - कार्तिक का इमोशनल खुलासा

कार्तिक आर्यन ने एक बार अपनी मां की कैंसर से जंग के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि वह समय उनके परिवार के लिए बेहद मुश्किल था, लेकिन उनकी मां ने जिस हिम्मत और मजबूती से सब संभाला, उसने उन्हें बहुत प्रेरित किया। कार्तिक ने अपनी मां को अपना 'सुपरहीरो' बताते हुए कहा था कि यह उन्हीं की ताकत है, जिसने उन्हें जिंदगी को अलग नजरिए से देखना सिखाया।

'फोरेवर कवर' फोन वॉलपेपर वाला खास पल

कार्तिक ने एक बार इंस्टाग्राम पर अपने फोन के वॉलपेपर की झलक शेयर की थी, जिसमें उनकी और उनकी मां की प्यारी तस्वीर लगी हुई थी। उन्होंने इसे 'फोरेवर कवर' कहा था। यह छोटा-सा लेकिन बेहद इमोशनल जेस्चर फैंस को खूब पसंद आया और इसने दिखाया कि स्टारडम से ऊपर उनके लिए परिवार कितना मायने रखता है।
 

दही-शक्कर की परंपरा और बचपन की यादें

कार्तिक और उनकी मां के रिश्ते की सबसे प्यारी बातों में से एक है 'दही-शक्कर' की परंपरा। किसी भी खास दिन या बड़े मौके से पहले उनकी मां उन्हें दही-शक्कर खिलाती हैं, जिसे शुभ और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा कार्तिक अक्सर बचपन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जो उनके साधारण और जमीन से जुड़े परिवार की झलक दिखाती हैं।
 

मिनी कूपर गिफ्ट - सपनों से हकीकत तक का सफर

कार्तिक द्वारा अपनी मां को लग्ज़री मिनी कूपर गिफ्ट करना इंटरनेट के सबसे चर्चित और इमोशनल पलों में से एक बन गया था। यह सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि उस संघर्ष, मेहनत और मां के त्याग के लिए बेटे का प्यार और सम्मान था। ग्वालियर से मुंबई तक के सफर का यह “फुल सर्कल” मोमेंट फैंस के दिलों को छू गया था।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
मदर्स डे स्पेशल: बॉलीवुड दुल्हनें, जिन्होंने अपनी शादी में मां और सास की विरासत को किया सम्मानित