1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karisma kapoor bold and elegant look in deep neck gown photos viral
Last Modified: गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 (15:57 IST)

गोल्डन मेटैलिक गाउन में करिश्मा कपूर ने दिखाया बोल्ड अंदाज, 51 की उम्र में भी स्टाइल से जीता दिल

Karisma Kapoor glamorous look
बॉलीवुड की करिश्मा कपूर आज भी अपने फैशन सेंस और स्टाइल से नई अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। 51 साल की उम्र में भी करिश्मा का ग्लो कम नहीं हुआ है। करिश्मा का ग्लैमरस अवतार देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह दो बच्चों के मां है।
 
हाल ही में करिश्मा ने गोल्डन-ब्राउन रंग के मैटेलिक गाउन में अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की है। इस गाउन में डीप वी-नेकलाइन और फ्रंट थाई-हाई स्लिट है जो इसे काफी बोल्ड और सेक्सी लुक देता है।
 
गाउन शोल्डर पर पफ स्लीव्स के साथ डार्क आर्मबैंड्स का इस्तेमाल किया गया है जो ड्रेस को एक शाही और ट्रेंडी लुक देते हैं। गोल्डन रंग के शिमरी और ड्रेप्ड फैब्रिक में करिश्मा बहुत ही ग्रेसफुल और आकर्षक लग रही हैं।
 
करिश्मा ने अपने इस ग्लैमरस लुक को पूरा करने के लिए बालों को बहुत ही करीने से बीच की मांग के साथ बांधकर स्लीक लो-पोनीटेल बनाई है। साथ ही न्यूड टोन मेकअप, डिफाइंड आइब्रोज़, स्मोकी आईज़ और ग्लॉसी न्यूड लिप्स के साथ उनका मेकअप एकदम बैलेंस्ड और एलिगेंट है।
 
एक्ट्रेस ने बहुत ज्यादा भारी ज्वेलरी के बजाय सिंपल और स्टाइलिश डैंगलर पर्ल इयररिंग्स और मैचिंग ब्रेसलेट पहने हैं। तस्वीरों में करिश्मा के पोज़ और फेशियल एक्सप्रेशन बेहद शानदार हैं। 
 
करिश्मा कपूर का ये अवतार दिखाता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। 90s की स्टार होने के बावजूद उनका स्टाइल आज भी यंग जनरेशन को इंस्पायर करता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी