गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kareena kapoor taimur ali khan in sheaf dress photo viral
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (15:50 IST)

शेफ बने तैमूर अली खान, मम्मी करीना कपूर के लिए बनाई आइसक्रीम

शेफ बने तैमूर अली खान, मम्मी करीना कपूर के लिए बनाई आइसक्रीम - kareena kapoor taimur ali khan in sheaf dress photo viral
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान का हर अंदाज सोशल मीडिया पर उनके फैंस को खूब पसंद आता है। इन दिनों तैमूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही हैं, जिसमें छोटे नवाब शेफ बने नजर आ रहे हैं।


इतना ही नहीं, तैमूर अली खान ने अपनी मम्मी करीना कपूर के लिए आइसक्रीम भी बनाई है। इस बात का खुलासा खुद मशहूर शेफ विजय चौहान ने अपनी पोस्ट में किया है।
 
दरअसल, तैमूर अली खान मम्मी करीना कपूर के साथ शेफ विजय चौहान की वर्कशॉप में पहुंचे। इस खास मौके पर उन्होंने आइसक्रीम और कप केक्स बनाना भी सीखा।
शेफ बने तैमूर अली खान काफी क्यूट लग रहे हैं। तस्वीर में तैमूर अली खान अपनी मम्मी करीना कपूर जैसी टी-शर्ट पहने बिल्कुल उनके रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। यहां तक कि तैमूर अली खान ने कुकिंग क्लासेस के दौरान बिल्कुल शेफ की तरह ही कैप भी पहनी है। 
 
ये पहली बार नहीं है जब तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर इस तरह छाए हों। उनका हर अवतार उनके फैंस को खूब पसंद आता है। तैमूर चाहे कहीं भी हों पैपराजी उन्हें हमेशा अपने कैमरे में कैद करने की सोचते हैं।
ये भी पढ़ें
कैसा था काजोल के साथ ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ में काम करने का अनुभव, अजय देवगन ने बताया