शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kareena kapoor had to audition for the film laal singh chaddha
Written By
Last Modified: रविवार, 31 जुलाई 2022 (17:03 IST)

'लाल सिंह चड्ढा' के लिए करीना कपूर को देना पड़ा था ऑडिशन

'लाल सिंह चड्ढा' के लिए करीना कपूर को देना पड़ा था ऑडिशन | kareena kapoor had to audition for the film laal singh chaddha
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर और नागा चैतन्य नजर आने वाले हैं। इसी बीच करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। 

 
करीना कपूर 'लाल सिंह चड्ढा' में रूपा का किरदार निभा रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'आमिर उस तरह काम नहीं करते हैं। वो कभी ये नहीं कहते कि ये फिल्म करो क्योंकि मैं भी इसमें हूं। वो हमेशा कहते हैं कि सबसे पहले फिल्म की कहानी सुनो। उन्होंने सबसे पहले मुझसे इस फिल्म का एक नरेशन सुनने को भी कहा था। 
 
करीना ने आगे कहा, मुझे 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए एक ऑडिशन भी देना पड़ा था। ऐसा इसलिए था ताकि मैं साबित कर सकूं कि मैं इस रोल के लिए पर्फेक्ट हूं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि, स्क्रीन टेस्ट के लिए उनके पति सैफ अली खान ने उनका हौसला बढ़ाया था।
 
फिल्म में अपने किरदार को लेकर करीना ने कहा, फॉरेस्ट गंप के जेनी का किरदार भला कौन नहीं निभाना चाहेगा? अद्वैत और अतुल कुलकर्णी ने इसे बहुत खूबसूरती से लिखा है। जब आप रुपा के किरदार को देखते हैं, तो वो रियल में 'लाल सिंह चड्ढा' की आत्मा है। 
 
आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' इस रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022 को रिलीज हो रही है। आमिर खान के अलावा इस फिल्म में करीना कपूर, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। यह फिल्म ऑस्कर विनर हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल रीमेक है।
 
ये भी पढ़ें
क्या खत्म हो रहा है बॉलीवुड? करण जौहर बोले- अच्छी फिल्में हमेशा दर्शकों के बीच...