1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Karan Johar to Make Grand Debut at Met Gala 2026 Manish Malhotra Confirms
Last Modified: शनिवार, 2 मई 2026 (16:39 IST)

दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट 'मेट गाला' में डेब्यू करने जा रहे करण जौहर, सेलेब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने किया कंफर्म

Karan Johar Met Gala 2026
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता, टीवी होस्ट और स्टाइल आइकन करण जौहर अपने बेबाक अंदाज और आकर्षक फैशन सेंस के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। अब करण जौहर दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला में डेब्यू करने जा रहे हैं। करण के खास दोस्त फैशन डिजाइनर ने इसे कंफर्म किया है। 
 
करण जौहर 4 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित होने वाले 'मेट गाला' 2026 में अपना आधिकारिक डेब्यू करेंगे। इस खबर ने फैशन और सिनेमा प्रेमियों में उत्साह बढ़ा दिया है।
 
मनीष मल्होत्रा ने लाइव टेलीविजन पर की पुष्टि
पिछले कुछ दिनों से करण जौहर के मेट गाला में शामिल होने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है। प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर और अब फिल्म प्रोड्यूसर बन चुके मनीष मल्होत्रा ने लाइव टेलीविजन पर इस बात की पुष्टि की है। CBS Saturday Morning शो पर बातचीत के दौरान मनीष मल्होत्रा ने कहा, इस बार मैं एक बहुत बड़े निर्देशक के लिए कपड़े डिज़ाइन करने जा रहा हूं, जो अपने फैशन और फिल्मों के लिए जाने जाते हैं— करण जौहर। 
 
मनीष मल्होत्रा ने यह भी इशारा किया कि इस बार का लुक बेहद नाटकीय और यादगार होने वाला है। उन्होंने कहा कि रेड कार्पेट पर अभी और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा, जिसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना चाहिए।
 
हर साल की तरह, मेट गाला 2026 का थीम और ड्रेस कोड बेहद अनूठा है। इस साल का थीम 'कॉस्ट्यूम आर्ट' रखा गया है। इवेंट का ड्रेस कोड 'फैशन इज़ आर्ट' है। इसके तहत लगभग 200 परिधानों को 200 कलाकृतियों के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। 
 
करण जौहर को अक्सर अलग-अलग फैशन शोज और कार्यक्रमों में अतरंगी व बोल्ड कपड़ों में देखा जाता है। वे फैशन के साथ प्रयोग करने से कभी नहीं हिचकिचाते। वह हमेशा से ही मेट गाला जैसे वैश्विक मंचों की तारीफ करते आए हैं और पहले भी शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी जैसे भारतीय सितारों की प्रशंसा कर चुके हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा का मालदीव वेकेशन, बेटी संग शेयर किए क्यूट पल