गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Karan Johar, Tiger Shroff, Student Of The Year 2, Ananya Pandey, Tara Sutariya
Written By

दिशा-मानुषी को किया रिजेक्ट... करण जौहर ने दो नए स्टूडेंट्स चुने

दिशा-मानुषी को किया रिजेक्ट... करण जौहर ने दो नए स्टूडेंट्स चुने - Karan Johar, Tiger Shroff, Student Of The Year 2, Ananya Pandey, Tara Sutariya
करण जौहर ने जब से फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की घोषणा की है तब से फैंस इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। लेकिन इसके लिए अब तक कोई हीरोइन और बाकी कास्ट तय नहीं हो पाई थी। 
 
पहले खबर थी कि फिल्म में टाइगर की सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी होगी। सूत्रों का यह भी कहना था कि करण इस फिल्म से मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को लांच करने वाले हैं। हालांकि इन बातों में से कोई बात सही नहीं है। 
 
हां, करण नए स्टार्स को लांच करने के लिए ही जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने फिल्म में मानुषी को नहीं, किन्ही और हीरोइंस को फाइनल किया है। करण जौहर ने 'सॉटी 2' की हीरोइंस के लिए करीब 800 लड़कियों का इंटरव्यू लिया। इसके बाद उन्होंने दो हीरोइंस अनन्या पांडे और तारा सूतरिया को फाइनल किया। 
 
अनन्या का नाम पहले से ही फिल्म के लिए लिया जा रहा था। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में करण ने आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन को लांच किया था। इस फिल्म में यह तिकड़ी स्पेशल अपीरियंस दे सकती है। फिल्म को पुनीत मल्होत्रा निर्देशित कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के साथ अनन्या पांडे और तारा सूतरिया लीड में होंगे और इसके निर्माता धर्मा प्रोडक्शंस होगी।