करण जौहर ने शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, बताई वजह
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक-निर्माता करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को हैरान कर दिया। दरअसल, करण जौहर ने अपने कई बेहद करीबी दोस्तों, स्टार्स और इंडस्ट्री के सहयोगियों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
करण जौहर ने जिन सेलेब्स को अनफॉलो किया उनमें शाहरुख खान, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और उनके पुराने दोस्त व डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जैसे बड़े नाम शामिल है। इस सामूहिक अनफॉलो सिचुएशन के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ने लगीं।
अब फिल्ममेकर ने खुद सामने आकर अनफॉलो करने की वजह बताई है। करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर कर फैंस को सच्चाई बताई। उन्होंने इसे महज एक व्यक्तिगत लाइफस्टाइल चॉइस बताया।
करण जौहर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, यह एक डिजिटल डिटॉक्स है!!!! मैं इंस्टाग्राम पर अपना समय और ऊर्जा बचाने के लिए सभी को अनफॉलो कर रहा हूं!!! भगवान के लिए इसे नेशनल न्यूज मत बनाइए... कृपया किसी और चीज को क्लिकबैट करें! यह पूरी तरह से अप्रासंगिक है।
करण के इस बयान ने यह साफ कर दिया है कि उनका किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ कोई मनमुटाव या विवाद नहीं हुआ है। वह केवल सोशल मीडिया की दुनिया से थोड़ा ब्रेक लेकर मानसिक शांति और समय का सही सदुपयोग करना चाहते हैं।
फॉलोइंग लिस्ट में बचे केवल 78 लोग
करण जौहर के इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, लेकिन इस 'क्लीन-अप' ड्राइव के बाद उनकी फॉलोइंग लिस्ट घटकर महज 78 रह गई है। नेटिजंस ने यह भी नोटिस किया कि जहां उन्होंने अपने चहेते स्टार्स और करीबियों को हटा दिया, वहीं ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनास अभी भी उनकी फॉलोइंग लिस्ट में बरकरार हैं। इसके अलावा वह धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता और अदार पूनावाला जैसे कुछ बिजनेस सहयोगियों को फॉलो कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें