शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kannada actor sanchari vijay passes away after road accident
Written By
Last Modified: सोमवार, 14 जून 2021 (15:36 IST)

कन्नड़ एक्टर संचारी विजय का निधन, परिवार ने लिया अंगदान करने का फैसला

कन्नड़ एक्टर संचारी विजय का निधन, परिवार ने लिया अंगदान करने का फैसला | kannada actor sanchari vijay passes away after road accident
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय का निधन हो गया है। 38 वर्षीय संचारी विजय का बीते शनिवार बेंगलुरु के पास रोड एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
 
संचारी विजय का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। वह सर्जरी के बाद कोमा में चले गए थे। उनके परिवार ने उनके अंग दान करने का फैसला किया है।
 
खबरों के अनुसार संचारी विजय के भाई सिद्धेश ने कहा, उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था, इसलिए हमने उनके अंग दान करने का फैसला किया है। विजय हमेशा समाज की सेवा करने में विश्वास रखते थे, जिसे हम उनके अंगदान कर पूरा कर रहे हैं।
 
बताया जा रहा है संचारी विजय के साथ उनका एक दोस्त भी घायल हुआ था। उनकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई थी। बारिश के कारण गीली सड़क होने की वजह से उनकी बाइक फिसल गई थी।
 
ये भी पढ़ें
कोरोना काल में मदद के लिए फिर आगे आए रितिक रोशन, फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए मास्क किए डोनेट