शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kangna Ranaut
Written By
Last Updated : बुधवार, 23 जून 2021 (17:13 IST)

कंगना रनौट अब निभाएंगी इंदिरा गांधी का रोल!

कंगना रनौट अब निभाएंगी इंदिरा गांधी का रोल! | Kangna Ranaut | Indira Gandhi | Latest Bollywood news
कंगना रनौट को अब फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी मजा आने लगा है और इसका असर अब उनकी फिल्मों पर भी नजर आने लगा है। जयललिता बनने के बाद अब कंगना आगामी फिल्म में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आने वाली हैं और इसकी तैयारियां उन्होंने शुरू कर दी है।

कंगना के मन में इच्छा थी कि वे इंदिरा गांधी का रोल फिल्म में अदा करें और उनकी यह इच्छा अब पूरी होने जा रही हैं। नसीब वाली हैं, हर किसी की हर इच्छा पूरी नहीं होती है।

 
यह बात कंगना ने खुद बताई है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने इस प्रोजेक्ट की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है इसलिए अगर-मगर का तो सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि बताओ मणिकर्णिका फिल्म्स में क्या चल रहा है? तस्वीर के जरिये उन्होंने बताया कि वे इंदिरा गांधी के लुक के लिए बॉडी स्कैन करवा रही हैं।
 

क्या यह इंदिरा गांधी की बायोपिक होगी? ये सवाल आपके मन में भी होगा, तो बता दें कि यह बायोपिक नहीं है। यह एक पोलिटिकल पीरियड ड्रामा होगी जिसमें इंदिरा गांधी का किरदार कंगना निभाएंगी। कंगना का कहना है कि इससे युवा पीढ़ी को भारत की राजनीति के बारे में पता चलेगा। आने वाले समय में इस प्रोजेक्ट की और भी जानकारी सामने आएगी।
ये भी पढ़ें
क्या श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती से की थी शादी?