सम्बंधित जानकारी
- महेश भट्ट, प्रकाश झा और सद्गुरु बयां करेंगे अपने संघर्ष की कहानी, संग्राम सिंह लेकर आ रहे नया टॉक शो 'खुद से संग्राम'
- 'गवर्नर' के जरिए युवाओं को संदेश: मनोज बाजपेयी बोले- सपने देखिए, नेतृत्व की जिम्मेदारी उठाइए
- रिलीज से पहले 'मैं वापस आऊंगा' का अनोखा प्रमोशन, अटारी बॉर्डर पर BSF जवानों के लिए गाएंगे ए.आर. रहमान
- रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक, जानिए सुनील दत्त की संघर्ष भरी कहानी
- 'पेड्डी' बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में किया इतने करोड़ का कलेक्शन
डीप नेक ब्लाउज और फ्लोरल साड़ी में कंगना रनौट का हॉट अवतार, तस्वीरें वायरल
मुख्य बॉलीवुड की 'क्वीन' और सांसद कंगना रनौट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन इवेंट्स में कंगना का ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं वह अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर भी तहलका मचा रही हैं।
हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा फोटोशूट शेयर किया है, जिसने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों में कंगना का अंदाज इतना बोल्ड और कातिलाना है कि फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
तस्वीरों में कंगना ने फैशन लेबल 'द सिल्क स्टोरी' की बेहद खूबसूरत आइवरी साड़ी कैरी की है। इस साड़ी की खासियत इसका क्लासिक ब्लैक पोल्का डॉट्स और रंग-बिरंगे फ्लोरल प्रिंट्स का फ्यूजन है। साड़ी पर बने गुलाबी, लाल और नीले रंग के फूल इसे बेहद रोमांटिक और फ्रेश लुक दे रहे हैं।
इस खूबसूरत फ्लोई साड़ी को कंगना ने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जिसमें ब्रॉड स्ट्रैप्स और डीप वी-नेकलाइन है, जो उनके टोंड शोल्डर्स और कॉलरबोन को खूबसूरती से फ्लॉन्ट कर रही है।
तस्वीरों में कंगना का अंदाज बेहद हॉट और अट्रैक्टिव है। उनके कॉन्फिडेंट सिडक्टिव पोज हर किसी को अट्रैक्ट कर रहे हैं। कैमरे के सामने उनकी कातिल निगाहें और किलर फेशियल एक्सप्रेशंस उनके इस लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा रहे हैं।
कंगना ने इस लुक के साथ 60 और 70 के दशक के ओल्ड-स्कूल बॉलीवुड ग्लैमर को रीक्रिएट किया है। उनका हेयरस्टाइल इस लुक की सबसे बड़ी यूएसपी है। उन्होंने अपने बालों को एक स्लीक हाई पोंटैल में बांधा हुआ है, जिसके नीचे के सिरे सॉफ्ट कर्ल्स के साथ विंटेज टच दे रहे हैं।
मेकअप की बात करें, तो कंगना ने विंग्ड आईलाइनर, न्यूड लिपस्टिक, रोजी चीक्स और माथे पर एक छोटी सी काली बिंदी लगाकर अपने लुक को क्लासिक और रिफाइंड बनाया है। गले में पर्ल चोकर नेकपीस और कानों में मैचिंग पर्ल स्टड्स उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
