सम्बंधित जानकारी
- 'जबान संभाल के' फेम दिग्गज एक्टर दिनयार तिरंदाज, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- दिशा पाटनी को स्कूल में घास तक नहीं डालते थे लड़के, आज करती हैं करोड़ों दिलों पर राज
- हॉलीवुड में एंट्री को तैयार रितिक रोशन, ऑस्कर विजेता मेकर्स की एजेंसी Anonymous Content संग साइन की बड़ी डील
- हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बवाल, धार्मिक नगरी में 'Bar' साइनबोर्ड पर भड़के लोग
- इशिता दत्ता ने बेटी वेदा का किया फेस रिवील, पहले बर्थडे पर शेयर की क्यूट तस्वीरें
'पैसे नहीं बलि चाहिए', रिलीज हुआ 'काला हिरण' का टीजर, नाम बदलकर हुआ सलमान खान-बिश्नोई का जिक्र
बॉलीवुड में असल जिंदगी के विवादों पर फिल्में बनना कोई नई बात नहीं है, लेकिन हाल ही में रिलीज हुआ एक टीजर देश के सबसे बड़े सुपरस्टार और एक कुख्यात गैंगस्टर की रंजिश को सीधे बड़े पर्दे पर लाने का दावा कर रहा है। अपनी घोषणा के वक्त से ही विवादों में घिरी हुई फिल्म 'काला हिरण - द बैटल फॉर लेगेसी' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।
निर्माता अमित जानी की फिल्म 'काला हिरण-द बैटल फॉर लेगेसी' का 2 मिनट 32 सेकंड का पहला लुक इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा चुका है। यह फिल्म 1998 के जोधपुर काले हिरण शिकार मामले और सुपरस्टार सलमान खान व गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच चल रहे बेहद संवेदनशील विवाद पर आधारित नजर आ रही है।
टीजर की शुरुआत एक गंभीर कोर्ट रूम सीन से होती है, जहां 'अयान खान' नाम का आरोपी कटघरे में खड़ा है। फिल्म मेकर्स ने अयान के किरदार को पूरी तरह से सलमान खान का लुक देने की कोशिश की है—चाहे वह हाथ में पहना जाने वाला उनका सिग्नेचर ब्रेसलेट हो, चलने का खास अंदाज या फिर उनका बॉडी पोस्चर।
टीजर में वकील दलील देते हुए बताता है कि कैसे 2 अक्टूबर 1998 की रात दो निर्दोष काले हिरणों को अयान खान ने अपनी बंदूक की गोली से मार गिराया था। वहीं दूसरी तरफ, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित किरदार 'लॉयन बिश्नोई' को एक "एंटी-हीरो" या रक्षक की तरह पेश किया गया है। टीजर का एक डायलॉग खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है— '90 के दशक में अंडरवर्ल्ड का बाप दाऊद था, लेकिन आज दाऊद का भी बाप है, लॉयन बिश्नोई।'
टीजर में अयान खान पुलिस इंस्पेक्टर को कहता है, 'अगर तुम लोगों में दम नहीं है तो अभी मुझे क्लियर बता दो, मैं ये देश हमेशा के लिए छोड़कर चला जाऊंगा, लेकिन बिश्नोई गैंग के हाथ सड़कों पर कुत्ते की मौत नहीं मरूंगा।' इसके तुरंत बाद पुलिस का एक अधिकारी कहता है— 'बिश्नोई को अयान खान के पैसे नहीं बल्कि उसकी बलि चाहिए।'
फिल्म के लेखक और निर्माता अमित जानी ने साफ किया है कि यह फिल्म किसी की बायोपिक नहीं है, बल्कि यह बिश्नोई पंथ के संस्थापक और पर्यावरणविद संत गुरु जंभेश्वर भगवान और पूरे बिश्नोई समाज को समर्पित है, जिन्होंने जीवों की रक्षा के लिए दशकों तक कानूनी और सामाजिक लड़ाई लड़ी है।
फिल्म का निर्देशन भरत एस श्रीनेत ने किया है। मुख्य भूमिका में काशिफ इकबाल खान के साथ मुकेश तिवारी, राजेश दहिया और ऋषभ अरोड़ा जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं।
