1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jubin nautiyal secret wedding with childhood friend in private ceremony
Last Modified: गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 (17:35 IST)

जुबिन नौटियाल ने गुपचुप रचाई शादी, पैतृक गांव में बचपन की दोस्त संग लिए सात फेरे

Jubin Nautiyal marriage
बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर एक सरप्राइजिंग खबर सामने आई है। सिंगर ने अपने पैतृक गांव में अपनी बचपन की दोस्त संग गुपचुप शादी रचा ली है। जहां अक्सर सेलेब्स अपनी शादी में करोड़ों खर्च करते हैं और मीडिया का जमावड़ा लगा रहता है, वहीं जुबिन ने शोर-शराबे से दुर सादगी से शादी रचाई। 
 
खबरों के अनुसार जुबिन नौटियाल ने अपने होमटाउन में हुई शादी को काफी प्राइवेट रखा। उन्होंने परिवार के करीबी लोगों की मौजूदगी में पारंपरिक तरीके से शादी की। हालांकि, सिंगर ने अभी तक अपनी पत्नी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है और न ही उनका चेहरा स्पष्ट रूप से सोशल मीडिया पर दिखाया है। 
 
जुबिन नौटियाल की शादी की सबसे बड़ी चर्चा यह रही कि इसमें बॉलीवुड की किसी भी बड़ी हस्ती को आमंत्रित नहीं किया गया था। सूत्रों के अनुसार, जुबिन ने "नो बॉलीवुड गेस्ट" की पॉलिसी अपनाई थी। वह नहीं चाहते थे कि उनकी जिंदगी का यह सबसे बड़ा दिन मीडिया की हेडलाइन या किसी बड़े इवेंट में तब्दील हो। 
 
पहाड़ों से ताल्लुक रखने वाले जुबिन हमेशा से अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपनी शादी के लिए उत्तराखंड को ही चुना और पूरी रस्में पारंपरिक पहाड़ी रीति-रिवाजों के साथ निभाई गईं। बताया जा रहा है कि शादी में किसी भी प्रकार का ताम-झाम नहीं था। 
 
देहरादून की वादियों से निकलकर बॉलीवुड के शीर्ष गायकों में अपनी जगह बनाने वाले जुबिन का सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है। 2011 में 'एक्स फैक्टर इंडिया' से अपनी पहचान बनाने वाले जुबिन ने 'बजरंगी भाईजान' के गाने 'जिंदगी कुछ तो बता' से सुर्खियां बटोरीं। उनके कुछ सबसे लोकप्रिय गानों में रातां लंबियां, तुम ही आना, लुट गए, तुझे कितना चाहें और हम और हमनवा मेरे शामिल है। 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
भूत बंगला रिव्यू: हंसी और डर के बीच फंसी, अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी इस बार क्यों नहीं जगा पाई जादू?