शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Johnny Depp you are Father of my Baby a fan told this infront of Amber Heard
Written By
Last Modified: मंगलवार, 24 मई 2022 (14:07 IST)

जॉनी आई लव यू, ये बच्चा तुम्हारा है: जॉनी डेप हैरान, एंबर हर्ड सकपकाईं

जॉनी आई लव यू, ये बच्चा तुम्हारा है: जॉनी डेप हैरान, एंबर हर्ड सकपकाईं - Johnny Depp you are Father of my Baby a fan told this infront of Amber Heard
जॉनी डेप और एंबर हर्ड के बीच चल रहे विवाद और कोर्ट में हो रही सुनवाई ने दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस मामले में दोनों ओर से कीचड़ उछाला गया है और नुकसान भी दोनों को ही उठाना पड़ रहा है। लोगों को तो सनसनीखेज खुलासों में मजा आ रहा है और चटखारे लेकर किस्से सुनाए जा रहे हैं। 
 
वर्जीनिया की कोर्ट, जहां जॉनी डेप और एंबर हर्ड के बीच मामला चल रहा है, के अंदर-बाहर दोनों के फैंस मौजूद रहते हैं। 23 मई 2022 की सुनवाई के दौरान एक मजेदार वाकया हुआ। ब्रेक के दौरान जॉनी डेप को देख एक महिला चिल्लाई- जॉनी आई लव यू। हमारी आत्माएं जुड़ी हैं। उस महिला की बात सुन जॉनी ने उसकी ओर देख हाथ हिलाया। 
 
यह देख वो महिला का जोश दोगुना हो गया। उसने कहा ये बच्चा तुम्हारा है। जॉनी यह बात सुन हैरान रह गए। सुरक्षाकर्मियों ने उस महिला को बाहर निकाल दिया। जब यह वाकया घटित हुआ तब अदालत में एंबर हर्ड भी मौजूद थी। उन्होंने भी यह सब सुना और वे सकपका गईं। 
 
जब उस महिला को बाहर कोर्ट ने घेरा और जॉनी डेप तथा बच्चे संबंधी सवाल पूछे तो उस महिला ने सारी बातों को मजाक करार दे दिया। 
 
क्या है मामला? 
जॉनी डेप और एंबर हर्ड की मुलाकात फिल्म 'द रम डायरी' के सेट पर हुई। दोनों की दोस्ती तुरंत रोमांस में तब्दील हो गई और दोनों ने वर्ष 2015 में एक-दूसरे का हाथ थामा और शादी की। शादी से पहले हॉलीवुड स्टार एंजिलिना जोली ने जॉनी डेप को चेतावनी दी थी, शादी को रोकने की कोशिश भी की थी, लेकिन जॉनी नहीं माने। एंजिलिना ने जॉनी को यह भी कहा था कि शादी से पहले दोनों के बीच समझौता होना चाहिए, उस पर साइन होना चाहिए, लेकिन जॉनी नहीं माने। 
 
जॉनी और एंबर की शादी केवल एक साल चली और दोनों के बीच तलाक हो गया। तलाक होने के बावजूद कड़वाहट भरे रिश्ते की राख के नीचे अंगारे सुलग रहे थे। तल्खी कम नहीं हुई थी। 2018 में एंबर हर्ड ने 'द वॉशिंगटन पोस्ट' में एक लेख लिखा जिसमें जॉनी का नाम लिए बगैर उन्होंने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। जॉनी इससे तिलमिला गए। उनकी इमेज खराब हो गई। कई फिल्मों से भी उन्हें हाथ धोना पड़ा। उन्होंने एंबर पर मानहानि का आरोप लगाते हुए 50 मिलियन डॉलर का केस कर दिया। अब बारी एंबर की थी। एंबर ने 100 मिलियन डॉलर का दावा ठोंकते हुए जॉनी पर यौन हिंसा के आरोप लगा डाले, जिससे फैंस हैरान रह गए। इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का केस चल रहा है। 
ये भी पढ़ें
ईशा गुप्ता के सेक्सी बाथरूम मिरर सेल्फी ने मचाई धूम, फैंस ने कहा लगा दी आग