शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. jiah khans video with mahesh bhatt goes viral
Written By
Last Modified: रविवार, 23 अगस्त 2020 (17:02 IST)

रिया चक्रवर्ती के साथ चैट सामने आने के बाद, अब जिया खान के साथ वायरल हुआ महेश भट्ट का वीडियो

रिया चक्रवर्ती के साथ चैट सामने आने के बाद, अब जिया खान के साथ वायरल हुआ महेश भट्ट का वीडियो - jiah khans video with mahesh bhatt goes viral
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई बॉलीवुड सिलेब्स सोशल मीडिया यूजर्स ने निशाना पर है। इन्हीं में से एक मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट है, जिनसे सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का नाम काफी जोड़ा गया है। कुछ समय पहले ही रिया के साथ उनकी कई तस्वीरें और व्हाट्सएप चैट सामने आई थी, जिसने सभी को चौंका दिया था।

 
वहीं अब महेश भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिवंगत अदाकारा जिया खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में महेश भट्ट को जिया का हाथ पकड़े हुए देखा जा रहा है। यह काफी पुराना वीडियो है। 
 
इस वीडियो में दिख रहा है कि दोनों साथ बैठे हैं, लेकिन इनकी आवाज साफ नहीं सुनाई दे रही है। इसमें वह कुछ बात कर रहे हैं, इसके बाद जोर से हंसने लगते हैं। अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद महेश भट्ट एक फिर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।
 
हाल ही में जिया खान की मां राबिया खान ने एक इंटरव्यू में महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, जिया खान के अंतिम संस्कार में महेश भट्ट भी आए थे। वह मुझे समझाने लगे कि जिया डिप्रेशन में थी। राबिया ने महेश को बॉलीवुड माफिया का हिस्सा भी कहा था। 
 
बता दें कि जिया खान ने 3 जून, 2013 को मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या की थी। वह 25 साल की थीं। उस समय भी जिया की मौत पर कई सवाल खड़े हुए, जिनका जवाब आज तक किसी को नहीं मिल पाया। वहीं जिया की मां ने साफ शब्दों में कहा था कि आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने उन्हें ऐसा कदम उठाने के लिए उकसाया। 
 
ये भी पढ़ें
तैमूर अली खान ने अपने हाथों से बनाई खास गणेश प्रतिमा, करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर की शेयर