1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor replaced khushi kapoor in ram charan peddi movie know the reason
Last Modified: शनिवार, 16 मई 2026 (12:37 IST)

जाह्नवी कपूर नहीं छोटी बहन खुशी थीं 'पेड्डी' के लिए पहली पसंद, इस वजह से एक ही घर में हुआ रिजेक्शन-सिलेक्शन

Janhvi Kapoor Peddi film
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जल्द ही साउथ मेगास्टार राम चरण के साथ फिल्म 'पेड्डी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच भारी उत्सुकता है। इसी बीच, फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने एक इंटरव्यू में बेहद चौंकाने वाला और दिलचस्प खुलासा किया है। 
 
बुची बाबू सना ने बताया कि फिल्म में मुख्य अभिनेत्री यानी 'अचियम्मा' के किरदार के लिए पहली पसंद जाह्नवी नहीं, बल्कि उनकी छोटी बहन खुशी कपूर थीं। हालांकि बात नहीं बनी और यह रोल जाह्नवी कपूर को मिल गया।
 
एक ही घर में हुआ रिजेक्शन और सिलेक्शन
निर्देशक बुची बाबू सना ने मीडिया पोर्टल M9 को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह सबसे पहले 'अचियम्मा' के रोल की स्क्रिप्ट लेकर खुशी कपूर के पास गए थे। उन्होंने कहा, मैंने शुरुआत में खुशी कपूर को कहानी सुनाई थी। लेकिन जब मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिला, तो मुझे एहसास हुआ कि वह इस किरदार के लिए बहुत छोटी दिखती हैं। 
निर्देशक ने उस असहज स्थिति को याद करते हुए कहा, अब आप सोचिए, मुझे एक ही घर में खुशी को रिजेक्ट करना था और फिर जाह्नवी को उसी रोल के लिए कहानी सुनानी थी। मुझे बहुत अजीब लग रहा था, इसलिए मैंने जाह्नवी से यह भी पूछा कि कहीं खुशी को बुरा तो नहीं लगा? हालांकि, निर्देशक शुरू से ही इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि यह किरदार जाह्नवी कपूर पर ही सबसे ज्यादा जचेगा।
 
पेड्डी की कहानी
पेड्डी एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि इसमें दो अलग-अलग खेलों का रोमांच देखने को मिलेगा—क्रिकेट और पारंपरिक कुश्ती। 
 
फिल्म में राम चरण दो बिल्कुल अलग अवतारों में नजर आने वाले हैं। एक तरफ जहां वह एक देसी गांव के छोरे के रूप में अनोखे अंदाज में क्रिकेट खेलते दिखेंगे, वहीं दूसरी तरफ वह 'पेड्डी पेहलवान' के रूप में अखाड़े में कुश्ती लड़ते हुए अपना रौद्र रूप दिखाएंगे। इस किरदार के लिए राम चरण ने जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है।
 
फिल्म में सिर्फ राम चरण और जाह्नवी ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के कई बड़े नाम शामिल हैं। हाल ही में मेकर्स ने 'मिर्जापुर' फेम दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu) का पहला लुक जारी किया है। उनके अलावा कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन इरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
ओरी चले ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग के लिए, फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट