1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Janhvi Kapoor hot blue chiffon saree look photos viral
Last Modified: बुधवार, 20 मई 2026 (12:37 IST)

जाह्नवी कपूर का 'मॉडर्न देसी प्रिंसेस लुक, शिफॉन साड़ी में दिखाई ग्लैमरस अदाएं

Janhvi Kapoor saree look
बॉलीवुड की असली फैशनिस्टा जाह्नवी कपूर जब भी ट्रेडिशनल अवतार में सामने आती हैं, तो फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ना लाजिमी है। हाल ही में जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया के गलियारों में सनसनी मचा रही हैं। 
 
अपनी आगामी स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचीं जाह्नवी ने इस बार 'मॉडर्न देसी प्रिंसेस' वाइब्स बिखेरते हुए पारंपरिक छह गज की साड़ी को एक बेहद अनोखे और कातिलाना ट्विस्ट के साथ कैरी किया। एक्ट्रेस ने अपने लकु की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की। 
 
जाह्नवी कपूर का यह मंत्रमुग्ध कर देने वाला आउटफिट मशहूर एलीट फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा कस्टमाइज किया गया है। जाह्नवी ने आइसी ब्लू शेड की फ्रेंच शिफॉन साड़ी पहनी है, जो बेहद लाइटवेट और फ्लोई है। 
 
इस शीयर साड़ी का फैब्रिक और ट्रांसलूसेंट टेक्सचर जाह्नवी के कर्वी सिलुएट को बेहद खूबसूरती से फ्लॉन्ट कर रहा है। साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग स्ट्रैपलेस बैंडो स्टाइल का प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज पेयर किया है, जो इस एथनिक लुक में बोल्डनेस और मॉडर्निटी का तड़का लगा रहा है। 
 
साड़ी के पल्लू और निचले हिस्से पर दी गई फ्रिंज और टैसेल डिटेल्स जाह्नवी कए पूरे लुक में एक क्लासिक ड्रामा और रिच वाइब जोड़ रही हैं।
 
तस्वीरों में जिस एक चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था जाह्नवी का स्कार्फ-प्रेरित दुपट्टा ट्विस्ट। उन्होंने साड़ी के साथ मैचिंग शीयर दुपट्टे को गले में चोकर की तरह लपेटकर पीछे की तरफ लहराने के लिए छोड़ दिया। 
 
अपने लुक को रॉयल और शार्प रखने के लिए जाह्नवी ने बालों को पीछे की तरफ स्लीक हाई पोनीटेल में बांधा हुआ है। उन्होंने सॉफ्ट ग्लैम लुक चुना, जिसमें विंग्ड आईलाइनर, शिमरी आईशैडो, ढेर सारा हाइलाइटर, ब्लश्ड चीक्स और ग्लॉसी न्यूड लिपस्टिक शामिल है। 
 
जाह्नवी कपूर के सिडक्टिव और सेक्सी पोज ने तस्वीरों का तापमान और बढ़ा दिया है। कभी वह अपना बैक फ्लॉन्ट करती दिख रही हो, कभी अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनका हर एक पोज हाई-फैशन मैगजीन के कवर शॉट जैसा लग रहा है।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
क्या आप जानते हैं Jr NTR का पूरा नाम, 8 साल की उम्र में रखा था फिल्मी दुनिया में कदम