शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. jacqueline fernandez makes short film at salman khan panvel farmhouse
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 मई 2020 (11:29 IST)

सलमान खान के फॉर्म हाउस पर जैकलीन फर्नांडिस ने बनाई शॉर्ट फिल्म, लॉकडाउन में इस तरह समय बिता रहीं एक्ट्रेस

सलमान खान के फॉर्म हाउस पर जैकलीन फर्नांडिस ने बनाई शॉर्ट फिल्म, लॉकडाउन में इस तरह समय बिता रहीं एक्ट्रेस - jacqueline fernandez makes short film at salman khan panvel farmhouse
कोरोना वायरस के चलते इस समय देश में लॉकडाउन है और आम लोगों से लकेर सेलेब्स तक अपने घर में समय बिता रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर उनके परिवार व दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। जैकलीन की कई फोटो और वीडियो सलमान के फार्म से सामने आती रहती हैं।

 
अब जैकलीन फर्नांडिस ने सलमान खान के फार्म हाउस पर रहते हुए अपनी डेली रूटीन को लेकर एक शॉर्ट फिल्म बनाई है। जिसे खुद सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
 
3.48 मिनट के इस वीडियो में जैकलीन घुड़सवारी करती, कपड़े सुखाती, नारियल के पेड़ पर चढ़ती, किताब पढ़ती और आराम करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 
 
बता दें कि सलमान खान के साथ उनके फार्महाउस पर जैकलीन फर्नांडिस, यूलिया वंतूर, उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता खान अपने पति और बच्चों के साथ फंसे हुए हैं। यहां रहते हुए वे जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं और उन्हें राशन पहुंचा रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर के लिए लिखा खास नोट, बोलीं- उन्होंने पर्दे पर रोमांस की एक नई परिभाषा गढ़ी