शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jacqueline fernandez lives in priyanka chopra house for rent
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (14:05 IST)

प्रियंका चोपड़ा की किराएदार हैं जैकलीन फर्नांडिस, हर महीने देती हैं इतना रेंट

प्रियंका चोपड़ा की किराएदार हैं जैकलीन फर्नांडिस, हर महीने देती हैं इतना रेंट - jacqueline fernandez lives in priyanka chopra house for rent
मायानगरी मुंबई में अपना खुद का घर होना किसी सपने के सच होने जैसा है। फिल्म इंडस्ट्री में भले ही लाखों लोग काम करते हैं, लेकिन आज भी मुंबई इनके पास अपना खुद का आशियाना नहीं है। इनमें सिर्फ छोटे-मोटे एक्टर ही नहीं बल्कि कई बड़े सेलेब्स भी शामिल हैं।

 
इन्हीं में से एक जैकलीन फर्नांडिस हैं। जैकलीन को बॉलीवुड में वैसे तो 12 साल हो चुके हैं, लेकिन अब भी उनके पास खुद का घर नहीं है और वो किराए के घर में रहती हैं। जैकलीन फर्नांडिस फिलहाज प्रियंका चोपड़ा के घर में किराए से रहती हैं। कुछ महीने पहले ही जैकलीन ने प्रियंका चोपड़ा का जुहू, मुंबई स्थित अपार्टमेंट 'कर्मयोग' किराए पर लिया है। 
 
प्रियंका चोपड़ा के इस आलीशान अपार्टमेंट में रहने के बदले जैकलीन उन्हें मोटा किराया चुकाती हैं। खबरों के मुताबिक, जैकलीन हर महीने प्रियंका को 6.78 लाख रुपए किराए के तौर पर देती हैं। जैकलीन ने अभी सिर्फ तीन साल के लिए प्रियंका से ये अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस हिसाब से जैकलीन अगले तीन साल में प्रियंका को 2 करोड़ 44 लाख रुपए किराए के तौर पर देने वाली हैं।
 
जैकलीन, प्रियंका के जिस घर में रहती हैं वो मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक जुहू में स्थित है। अपार्टमेंट की प्राइम लोकेशन और सुविधाओं की वजह से जैकलीन को इतना भारी किराया चुकाना पड़ रहा है। हालांकि जैकलीन 3 साल बाद भी यहीं रहेंगी या कहीं और शिफ्ट होंगी, ये अभी साफ नहीं है।
 
जैकलीन फर्नांडिस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इस साल काफी बिजी हैं। जैकलीन हाल ही में सैफ अली खान के साथ भूत पुलिस की शूटिंग करके फ्री हुई हैं और अब वो जल्‍द ही रोहित शेट्टी की फिल्‍म सर्कस की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं। इसके अलावा वह सलमान खान के साथ 'किक 2' में भी नजर आने वाली हैं।
ये भी पढ़ें
कला और सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए आर माधवन को किया गया सम्मानित, कभी जाना चाहते थे आर्मी में