शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jacqueline fernandez and michelle morrone song mud mud ke released
Written By
Last Modified: शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (15:49 IST)

जैकलीन फर्नांडिस का गाना 'मुड़ मुड़ के' रिलीज, मिशेल मोरोन संग लगाया डांस का तड़का

जैकलीन फर्नांडिस का गाना 'मुड़ मुड़ के' रिलीज, मिशेल मोरोन संग लगाया डांस का तड़का - jacqueline fernandez and michelle morrone song mud mud ke released
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बीते काफी समय से अपने गाने 'मुड़ मुड़ के' को लेकर चर्चा में थी। अब यह गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने में जैकलीन मिशेल मोरोन के साथ नजर आ रही हैं।

 
मिशेल मोरोन ने भारत में 'मुड़ मुड़ के' के साथ डेब्यू किया है। यह एक फुल ऑन पेप्पी पार्टी नंबर है जहां जैकलीन गैंगस्टर को पकड़ने में पुलिस की मदद करती है जो मिशेल द्वारा अभिनीत है। दोनों साथ में काफी हॉट लग रहे हैं और इनकी केमेस्ट्री पर्दे पर आग लगा रही है। बेशक, जैकलीन के डांस मूव्स हमेशा की तरह बेहद ग्रेसफुल हैं।
 
जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया पर गाने के रिलीज की घोषणा करते हुए लिखा, Finally it's here! #MudMudKe official music video with @iammichelemorroneofficial out now on @desimusicfactory official YouTube channel check out the crazy video and let me know your favourite part in the comments section.
 
गाने को टोनी और नेहा कक्कड़ ने गाया है। जैकलीन फर्नांडिस के पास बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं। उनकी फिल्म अटैक और बच्चन पांडे जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह सर्कस और राम सेतु में दिखेंगी।
 
ये भी पढ़ें
मेरा नाम देश के बेमिसाल एक्टर्स में शामिल हो: ताहिर राज भसीन