शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. jackie shroff stuck at farmhouse due to corona lockdown wife ayesha reveals
Written By
Last Modified: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (10:04 IST)

लॉकडाउन की वजह से फॉर्महाउस पर फंसे जैकी श्रॉफ, इस तरह‍ बिता रहे समय

लॉकडाउन की वजह से फॉर्महाउस पर फंसे जैकी श्रॉफ, इस तरह‍ बिता रहे समय - jackie shroff stuck at farmhouse due to corona lockdown wife ayesha reveals
लॉकडाउन की वजह से आम लोगों के साथ ही साथ कई सितारे भी अपने परिवार से दूर दूसरी जगहों पर फंस गए हैं। सलमान खान, मनोज बाजपेयी, दीपक डोबरियाल के बाद जैकी श्रॉफ भी अपने घर से दूर मुंबई-पुणे हाईवे के बीच खंडाला स्थित अपने फॉर्महाउस में फंस गए हैं। वहीं उनकी पत्नी आयशा, बेटा टाइगर श्रॉफ और बेटी कृष्णा श्रॉफ मुंबई के घर में हैं।

 
लॉकडाउन की वजह से जैकी मुंबई अपने परिवार के पास नहीं लौट सकते हैं। इस बारे में जैकी की पत्नी आयशा ने बताया कि जैकी खंडाला के फार्महाउस में कुछ नए पेड़ पौधे लगाने और प्री-मानसून वर्क करने गए थे। फिर वे वहीं फंस गए, मगर गनीमत ये है कि जैकी के साथ उनका स्टाफ मौजूद है। 
आयशा ने बताया की जैकी के पास ताजी हवा, स्पेस और खुद की उगाई सब्जियां हैं। वे जैकी के साथ संपर्क में हैं। फोन पर और वीडियो कॉल के जरिए उनकी बातचीत होती रहती है।
 
जब आयशा से पूछा गया कि महामारी के बीच जैकी श्रॉफ अकेले फार्म हाउस में हैं, तो क्या वे उन्हें लेकर परेशान हैं? जवाब में आयशा ने कहा- नहीं, बिल्कुल भी नहीं। जैकी पूरी तरह से ठीक हैं।
 
बता दें कि जैकी अपने ड्राइवर के साथ हैं। वो वहां गार्डन में उगाई गईं सब्जियों को बनाकर खा रहे हैं। इसके अलावा वो दिहाड़ी मजदूरों की भी मदद कर रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
पायलट पति-पत्नी का यह जोक लोटपोट कर देगा आपको