शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. jabariya jodi new posters of sdiddharth malhotra and parineeti chopra
Written By

अभय और बबली की एक अनोखी और देसी जोड़ी.. 'जबरिया जोड़ी'

अभय और बबली की एक अनोखी और देसी जोड़ी.. 'जबरिया जोड़ी' - jabariya jodi new posters of sdiddharth malhotra and parineeti chopra
एकता कपूर की अगली फिल्म 'शॉटगन शादी' का नाम बदलकर हाल ही में 'जबरिया जोड़ी' रखा गया था। फिल्म की थीम जबरन में होने वाली शादियों से प्रेरित है और यह फिल्म काफी मज़ेदार होने वाली है। खास बात यह है कि इसमें 'हंसी तो फंसी' की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर नज़र आने वाले हैं। 
 
दोनों की कैमिस्ट्री बड़े परदे पर शानदार है इसलिए इस फिल्म का इंतज़ार उनके फैंस को है। अब इंतज़ार थोड़ा सा कम करते हुए मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इस मज़ेदार पोस्टर में परी और सिद्धार्थ एक-दूसरे को प्यार से देखते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ सेल्फी ले रहे हैं और शादी के सोफे पर एक दुल्हा बेहोश पड़ा हुआ है। 
 
इस नए पोस्टर को एक्ट्रेस परिणीति ने शेयर करते हुए लिखा मेरे नए लाल बाल और शूटिंग शुरू हो चुकी है। दोनों इसमें काफी क्युट लग रहे हैं। 
 
 
इसके अलावा सिद्धर्थ ने भी एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें दोनों भरे बाज़ार में बैठे एक-दूसरे को देख रहे हैं। दोनों का ही लुक फिल्म में अलग हटकर है। इसमें सिद्धार्थ ने लिखा है यहां हैं अभय और बबली.. एक अनोखी और देसी जोड़ी। 
 
 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म प्रशांत सिंह निर्देशित कर रहे हैं। एकता कपूर इसकी प्रोड्युसर हैं। फिल्‍म में सिद्धार्थ और परी का नाम अभय और ब‍बली है। शूटिंग लखनऊ में हो रही है। 
ये भी पढ़ें
क्लासरुम के बदमाश बच्चों को मिलेगी सज़ा, बिग बॉस सीज़न 12