सम्बंधित जानकारी
- हॉलीवुड में एंट्री को तैयार रितिक रोशन, ऑस्कर विजेता मेकर्स की एजेंसी Anonymous Content संग साइन की बड़ी डील
- हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बवाल, धार्मिक नगरी में 'Bar' साइनबोर्ड पर भड़के लोग
- इशिता दत्ता ने बेटी वेदा का किया फेस रिवील, पहले बर्थडे पर शेयर की क्यूट तस्वीरें
- 30 स्टार्स, 1 जंगल और ढेर सारा पागलपन, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का मजेदार ट्रेलर रिलीज
- 2400 करोड़ निवेश घोटाले से जुड़ा सनी लियोनी का नाम, CID ने भेजा नोटिस
'जबान संभाल के' फेम दिग्गज एक्टर दिनयार तिरंदाज, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 90 के दशक के मशहूर एक्टर दिनयार तीरंदाज का निधन हो गया है। उन्होंने 69 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। दिनयार तीरंदाज के निधन से बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
दिनयार तिरंदाज भले ही मुख्य भूमिकाओं में कम नजर आए, लेकिन उन्होंने अपनी सहज अदाकारी और अनोखे अंदाज से चरित्र अभिनेता के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में एक अमिट छाप छोड़ी। दिनयार तिरंदाज के करियर का सबसे यादगार और मील का पत्थर साबित होने वाला किरदार 90 के दशक के बेहद लोकप्रिय सिटकॉम 'जबान संभाल के' में था। इस शो में उन्होंने 'मिस्टर केकी दारूवाला' की भूमिका निभाई थी।
#cintaa expresses its condolences on the demise of our member Mr. Dinyar Tirandaz #cintaa #condolence #restinpeace #rip pic.twitter.com/CjQwYWy8qD
— CINTAA_Official (@CintaaOfficial) June 12, 2026
दिनयार का यह मजाकिया और अनोखा पारसी अंदाज भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक गिना जाता है। इस शो ने उन्हें हर वर्ग के दर्शकों, खासकर युवाओं और बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया था।
दिनयार ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म 'दुनिया' से की थी। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया और दूरदर्शन के कल्ट क्लासिक धारावाहिक 'नुक्कड़' और जासूसी शो 'व्योमकेश बख्शी' में अपनी वर्सटाइल एक्टिंग का लोहा मनवाया।
टेलीविजन के साथ-साथ दिनयार तिरंदाज ने हिंदी सिनेमा जगत में भी लंबा वक्त बिताया। उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में दिल है के मानता नहीं, हैलो ब्रदर, क्या कहना, अलबेला, चलते चलते, मैंने प्यार क्यों किया और कमाल धमाल मालामाल शामिल है।
पर्दे पर दिनयार की आखिरी मौजूदगी साल 2017 में आई गुजराती पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'वॉट्सअप! जिंदगी' में देखी गई थी। अभिनय की दुनिया से अलग, दिनयार तिरंदाज रंगमंच के प्रति भी बेहद समर्पित थे। वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक थिएटर कंपनी का संचालन करते थे और गुजराती व पारसी नाटकों को बढ़ावा देते थे।
