सम्बंधित जानकारी
- 2400 करोड़ निवेश घोटाले से जुड़ा सनी लियोनी का नाम, CID ने भेजा नोटिस
- प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो हुआ वायरल, डॉक्टर ने किया डेड बॉडी को लेकर भद्दा कमेंट
- ईशा रिखी ने कंफर्म की बादशाह संग शादी, पतिदेव संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर
- 370 रुपए बिरयानी विवाद से मचा बवाल, डेट स्टोरी ने छीन ली नौकरी, कॉमेडियन प्रणित मोरे को भी मांगनी पड़ी माफी
- शादी के बाद पलटी अपारशक्ति खुराना की किस्मत, 3 साल पुराने मैसेजेस का अचानक आया जवाब!
इशिता दत्ता ने बेटी वेदा का किया फेस रिवील, पहले बर्थडे पर शेयर की क्यूट तस्वीरें
दृश्यम फेम एक्ट्रेस इशिता दत्ता और उनके पति वत्सल सेठ के घर इन दिनों जश्न का माहौल है। कपल की लाडली बेटी 'वेदा' एक साल की हो गई है। अपनी इस खुशी को दोगुना करते हुए इशिता और वत्सल ने आखिरकार फैंस का लंबा इंतजार खत्म कर दिया है।
कपल ने वेदा के पहले जन्मदिन के खास मौके पर पहली बार उसका फेस रिवील किया है। सोशल मीडिया पर बेटी का चेहरा दिखाते हुए उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की है।
इशिता और वत्सल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'और देखते ही देखते, वह एक साल की हो गई।' शेयर की गई तस्वीरों में पूरा परिवार बेहद खुश और परफेक्ट बॉन्डिंग में नजर आ रहा है।
बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पूरे परिवार ने मैचिंग और को-ऑर्डिनेटेड आउटफिट्स कैरी किए थे। जहां बर्थडे गर्ल वेदा लेमन-येलो कलर की फ्रॉक में किसी परी जैसी नजर आ रही थीं, वहीं इशिता दत्ता ने ब्लू कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। वत्सल सेठ और वायु भी ब्लू और व्हाइट स्ट्राइप्ड शर्ट और डेनिम में काफी कूल लग रहे थे।
बता दें कि वत्सल और इशिता अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में कपल ने वेदा के लिए एक पारंपरिक बंगाली 'अन्नप्राशन' सेरेमनी का आयोजन किया था। इस निजी पारिवारिक समारोह में केवल दोनों परिवारों के करीबी लोग शामिल हुए थे, लेकिन तब भी कपल ने वेदा का चेहरा छुपा कर रखा था।
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ का बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल के साथ बेहद दिलचस्प और करीबी रिश्ता है। रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक, यह बॉन्डिंग काफी मजबूत है। वत्सल सेठ ने अपनी डेब्यू फिल्म टार्जन: द वंडर कार में अजय देवगन के बेटे का किरदार निभाया था। वहीं, इशिता दत्ता ने ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 में अजय देवगन की बेटी का यादगार रोल प्ले किया है।
पर्सनल लाइफ में भी यह कपल अजय और काजोल के बेहद करीब है। दिलचस्प बात यह है कि वत्सल सेठ और काजोल अपना जन्मदिन एक ही दिन 5 अगस्त को शेयर करते हैं और अक्सर इसे एक साथ सेलिब्रेट भी करते हैं।
