बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Is Kapil Dev preparing for Ranveer Singh Official biopic
Written By

क्या रणवीर सिंह की बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं कपिल देव?

क्या रणवीर सिंह की बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं कपिल देव? - Is Kapil Dev preparing for Ranveer Singh Official biopic
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कपिल देव अजीब तरह की रंग-बिरंगी पैंट पहने नजर आ रहे हैं। कपिल देव का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा गया है। 
 
इस फोटो पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। इन्हें देख कहा जा रहा है कि क्या कपिल देव फिल्म स्टार रणवीर सिंह पर बनने वाली बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं। 


 
सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह इसी तरह के अजीबो-गरीब ड्रेसेस में नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये ड्रेसेस पसंद की जाती है तो नापसंद भी। 
 
गौरतलब है कि 1983 का विश्वकप जीतने वाली टीम पर फिल्म निर्देशक '83 नामक फिल्म बना रहे हैं जिसमें कपिल देव की भूमिका रणवीर सिंह निभा रहे हैं। 
 
इस सिलसिले में कपिल देव से रणवीर सिंह ने कई बार मुलाकात की और इसी कारण रणवीर से मुलाकातों का साइड इफेक्ट कपिल पर हो गया। 
ये भी पढ़ें
मम्मी, बर्तन मांजने जाया करो : बच्चों की जिद जान कर हंसी का फव्वारा फूट पड़ेगा