शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. indian international film festival in goa from 20 to 28 november
Written By
Last Updated : रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (14:07 IST)

20 नवंबर से गोवा में होगा 50वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, दिखाई जाएंगी अमिताभ बच्चन की फिल्में

20 से नवंबर गोवा में होगा 50वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, दिखाई जाएंगी अमिताभ बच्चन की फिल्में | indian international film festival in goa from 20 to 28 november
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 50वें संस्करण का आयोजन 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा में आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न देशों की 200 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को यह घोषणा की। जावड़ेकर ने कहा कि रूस इस साल फिल्म महोत्सव में भागीदार देश होगा।


जावड़ेकर ने पत्रकारों को बताया कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के सम्मान देने के साथ ही उनकी 7-8 फिल्में भी दिखाई जाएंगी
 
उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान विभिन्न स्थानीय भारतीय भाषाओं की 26 फीचर और 15 गैर-फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके अलावा लगभग 50 साल पहले विभिन्न भाषाओं में बनीं 12 फिल्में भी पर्दे पर दिखाई देंगी। जावड़ेकर ने कहा कि विभिन्न फिल्म स्टार और लगभग 10 हजार फिल्म प्रेमी इस महोत्सव में भाग लेंगे।
 
जावड़ेकर ने पत्रकारों को बताया कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के सम्मान देने के साथ ही उनकी 7-8 फिल्में भी दिखाई जाएंगी।