1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. indian idol international episode yas island abu dhabi madhubanti bagchi performance
Last Modified: सोमवार, 23 फ़रवरी 2026 (15:27 IST)

Indian Idol का इंटरनेशनल डेब्यू, Yas Island पर मधुबंती बागची की परफॉर्मेंस ने जजों को भी झुमाया

Indian Idol international episode
इंडियन टेलीविजन के इतिहास में एक खास पल जुड़ गया, जब लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचा। अबू धाबी के शानदार Yas Island पर शूट किया गया यह एपिसोड न सिर्फ भव्य था, बल्कि हर मायने में यादगार भी बन गया। 
 
जैसे ही शो ने ग्लोबल मंच पर कदम रखा, माहौल में एक अलग ही उत्साह और गर्व की भावना साफ महसूस हुई। इस ऐतिहासिक मौके को और खास बनाया सिंगर मधुबंती बागची ने। उनके इलेक्ट्रिफाइंग मैशअप ने स्टेज को कुछ ही पलों में जश्न में बदल दिया। 
 
हिट गानों को जबरदस्त एनर्जी और बेहतरीन वोकल कंट्रोल के साथ मिलाकर मधुबंती ने ऐसी परफॉर्मेंस दी कि हर कोई झूम उठा। पहले ही सुर से उन्होंने दर्शकों और कंटेस्टेंट्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रतियोगी अपनी जगह पर खड़े होकर थिरकने लगे, तालियां और सीटियां गूंजने लगीं और माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया।
 
जज भी हुए ताल पर मजबूर
जजों की कुर्सी पर बैठे विशाल ददलानी और बादशाह भी इस जोश से अछूते नहीं रहे। दोनों बीट्स पर झूमते नजर आए। विशाल ददलानी ने मधुबंती की दमदार स्टेज प्रेजेंस, गानों के बीच सहज ट्रांजिशन और आत्मविश्वास भरे अंदाज की खुलकर तारीफ की। उन्होंने इसे शो की सबसे ‘क्रेज़ी’ और यादगार परफॉर्मेंस में से एक बताया।
 
मधुबंती बागची ने इस अनुभव को बेहद खास बताते हुए कहा कि यास आइलैंड पर इंडियन आइडल की पहली अंतरराष्ट्रीय शूट का हिस्सा बनना उनके लिए रोमांचक रहा। उनके मुताबिक, जब भारतीय प्रतिभा ग्लोबल मंच पर पूरे आत्मविश्वास और गर्व के साथ चमकती है, तो वह पल बेहद भावुक कर देता है। 
ये भी पढ़ें
साउथ एक्ट्रेस विष्णुप्रिया के पिता की हत्या, बंगले में कुर्सी से बंधा मिला शव