गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshans mother pinkie tests negative for covid 19
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (11:36 IST)

रितिक रोशन की मां पिंकी ने दी कोरोनावायरस को मात, रिपोर्ट आई निगेटिव

रितिक रोशन की मां पिंकी ने दी कोरोनावायरस को मात, रिपोर्ट आई निगेटिव - hrithik roshans mother pinkie tests negative for covid 19
बीते दिनों रितिक रोशन की मां पिंकी रोशन को लेकर खबर आई थी कि वे कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अब पिंकी रोशन ने कोरोनावायरस को मात दे दी है। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। उनकी तबीयत अब पहले से ठीक है।

 
राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, वह अब ठीक हैं। भगवान की कृपा से रिपोर्ट नेगेटिव आई है। राकेश रोशन और पिंकी खंडाला फार्महाउस में रह रहे हैं। वहां उनके साथ उनकी बेटी सुनैना और मां भी थी।
कुछ समय पहले पिंकी रोशन ने बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने बताया हम सावधानी के लिए हर 20 दिन में सभी का टेस्ट करवाते हैं। इसमें परिवार के साथ स्टाफ भी शामिल होते हैं। इस बार एक हफ्ते पहले मैं कोरोना पॉजिटिव हुई। मुझे कोई भी लक्षण नहीं है। मेरे डॉक्टर ने मुझे बताया है कि मेरा योगा और एक्सरसाइज इसे कंट्रोल करने में बहुत मदद करेगा।
 
बता दें रितिक रोशन अपने माता-पिता के साथ नहीं रहते हैं। वह जुहू स्थित एक आलीशान फ्लैट में रहते हैं। महामारी में रितिक की एक्स वाइफ सुजैन भी बच्चों के साथ रितिक के फ्लैट में आकर रहने लगीं थी। अब वह बच्चों के साथ अपने वर्सोवा वाले फ्लैट में चली गई हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रितिक रोशन आखिरी बार फिल्म वॉर में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।
 
ये भी पढ़ें
अजय देवगन की एक्ट्रेस बनने जा रहीं दुल्हन, शुरू हुई काजल अग्रवाल की शादी की रस्में