1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan sussanne khan 400 crore alimony rumours farah khan ali reveals truth

रितिक रोशन से तलाक के बाद सुजैन खान को मिले थे 400 करोड़ रुपए? फराह खान अली ने सालों बाद खोला राज

Hrithik Roshan
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता भले ही साल 2014 में कानूनी रूप से खत्म हो गया हो, लेकिन आज भी उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों की शादी 15 साल चली थी और उनके दो बेटे भी हैं। 
 
रितिक और सुजैन खान के तलाक के साथ ही एक और खबर जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी वह 400 करोड़ रुपए की एलिमनी थी। सालों से यह दावा किया जाता रहा है कि सुजैन खान बॉलीवुड के इतिहास का सबसे महंगा तलाक लेकर अमीर हो गईं। 
हालांकि, अब इस पूरे मामले पर सुजैन खान की बड़ी बहन और मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने चुप्पी तोड़ी है और उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया है जो सुजैन को 'गोल्ड-डिगर' कहते आ रहे थे। पत्रकार विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में फराह खान अली ने इन अफवाहों पर गहरी नाराजगी जाहिर की। 
 
फराह खान अली ने कहा, मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि कभी कोई 400 करोड़ रुपए की एलिमनी नहीं दी गई थी। जब मैं ऑनलाइन लोगों को यह कहते हुए देखती हूं कि 400 करोड़ दिए गए और सुजैन और अमीर हो गईं, तो मेरा दिल बैठ जाता है। यह सरासर झूठ है। मेरी प्यारी बहन ने रितिक से कुछ भी नहीं लिया। 
 
फराह ने आगे अपने पारिवारिक संस्कारों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी मां ने उन्हें बचपन से सिखाया है कि रिश्ते भौतिक चीजों और पैसों से कहीं ज्यादा अनमोल होते हैं। सुजैन एक संभ्रांत और प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं, वह कोई गोल्ड-डिगर नहीं हैं। 
जब फराह से पूछा गया कि इतने सालों तक सुजैन ने इस झूठ का खंडन क्यों नहीं किया? इस पर फराह ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद कई बार सुजैन से मीडिया के सामने आकर इन खबरों को खारिज करने के लिए कहा था। लेकिन सुजैन का नजरिया बेहद सुलझा हुआ था। सुजैन ने अपनी बहन से कहा था, "फराह, मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं। जब तक कोई व्यक्ति मेरी जिंदगी में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं लाता, तब तक वह मेरे बारे में क्या सोचता है, यह मेरे लिए मायने नहीं रखता।"
 
आज भी रितिक के परिवार के साथ हैं शानदार रिश्ते
फराह खान अली ने बताया कि चूंकि यह तलाक पैसों की खींचतान या किसी कड़वाहट के कारण नहीं हुआ था, इसलिए आज भी दोनों परिवारों के बीच का सम्मान बरकरार है। तलाक के इतने साल बीत जाने के बाद भी सुजैन खान का अपने पूर्व पति रितिक रोशन और अपने पूर्व सास-ससुर के साथ एक बेहद खूबसूरत और शानदार रिश्ता है। रोशन परिवार आज भी सुजैन से बेहद प्यार करता है।
रितिक रोशन और सुजैन खान बचपन के दोस्त थे। रितिक ने जब साल 2000 में अपनी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू किया, उसी साल दिसंबर में दोनों ने शादी कर ली थी। इस शादी से उनके दो बेटे—रेहान (2006) और रिदान (2008) हैं। साल 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और 2014 में आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया।
 
भले ही उनका वैवाहिक रिश्ता टिक नहीं पाया, लेकिन दोनों ने अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं आने दी। आज रितिक रोशन जहां सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, वहीं सुजैन खान अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसके बावजूद, दोनों अक्सर अपने बेटों के लिए एक साथ आते हैं, छुट्टियां मनाते हैं और बेहतरीन 'को-पैरेंटिंग' की मिसाल पेश करते हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें