गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan as the brand ambassador of ayurvedic energy supplement
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (15:43 IST)

आयुर्वेदिक एनर्जी सप्लीमेंट ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर बने रितिक रोशन

आयुर्वेदिक एनर्जी सप्लीमेंट ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर बने रितिक रोशन - hrithik roshan as the brand ambassador of ayurvedic energy supplement
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन ल्यूपिनलाइफ के बी वन ब्रांड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। दवा निर्माता ल्यूपिन ने कहा कि उसके उपभोक्ता स्वास्थ्य कारोबार ने रितिक रोशन को अपने एक आयुर्वेदिक एनर्जी सप्लीमेंट ब्रांड के लिए अनुबंधित किया है। 

 
मुंबई की कंपनी ने रितिक रोशन को ल्यूपिनलाइफ के बी वन ब्रांड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। ल्यूपिन इंडिया रीजन फॉर्म्युलेशन के अध्यक्ष, राजीव सिब्बल ने एक बयान में कहा कि रितिक स्वस्थ जीवन एवं चुस्त-दुरुस्त जीवनशैली की वकालत करते हैं और बी वन वयस्कों की थकान से निपटने में मदद करता है।
 
रितिक रोशन की बॉडी, एक्टिंग और डांस के सभी दीवाने हैं। रितिक की शानदार हेल्थ और बॉडी लोगों को प्रेरित करती है। इसी के चलते सुपरस्टार कई ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रितिक रोशन आखिरी बार फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। वह जल्द ही विक्रम वेधा के रीमेक में सैफ अली खान के साथ नजर आने वाले हैं।
 
ये भी पढ़ें
उर्फी जावेद को प्रोड्यूसर ने बोल्ड सीन के लिए किया था मजबूर, एक्ट्रेस के मन में आया था सुसाइड का ख्याल