शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. harman baweja is getting married to sasha ramchandani cocktail party with friends
Written By
Last Modified: शनिवार, 20 मार्च 2021 (17:49 IST)

शादी के बंधन में बंधने जा रहे हरमन बावेजा, दोस्तों संग की जमकर पार्टी

शादी के बंधन में बंधने जा रहे हरमन बावेजा, दोस्तों संग की जमकर पार्टी - harman baweja is getting married to sasha ramchandani cocktail party with friends
बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा भले ही बड़े पर्दे से दूर हों पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर वह खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले कुछ समय से हरमन शादी को लेकर चर्चा में हैं। वह 21 मार्च को अपनी मंगेतर साशा रामचंदानी के साथ शादी करने जा रहे हैं।

 
हरमन की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। बीते दिन हरमन और उनके दोस्तों ने जमकर कॉकटेल पार्टी की। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
 
सामने आए डांस वीडियो और तस्वीरों में हरमन को देख यह साफ जाहिर हो रहा है कि वह अपनी शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वीडियो में हरमन झूम-झूमकर नाचते नजर आ रहे हैं।
 
हरमन की इस पार्टी में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी शामिल हुए। राज ने भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। निर्देशक हैरी बावेजा के बेटे हरमन ने पिछले साल दिसंबर में साशा के साथ सगाई की थी।
 
खबरों के मुताबिक हरमन और साशा की शादी में परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग ही शामिल होंगे। इसके साथ ही उनकी मुंबई में शादी के बाद रिसेप्शन देने की कोई प्लानिंग नहीं है। खबर है कि इस शादी में महज 50 से 70 खास मेहमान ही शामिल होंगे।
 
हरमन की होने वाली दुल्हनिया साशा रामचंदानी एक न्यूट्रिशन हेल्थ कोच हैं। साशा इंस्टाग्राम पर 'बेटर बैलेंस्ड सेल्फ' नाम का पेज चलाती हैं और अक्सर हेल्दी डायट और योग को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। हरमन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को डेट कर चुके हैं। फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से उनका अफेयर चर्चा में आया था। हालांकि कुछ ही समय बाद उनकी राहें जुदा हो गईं।
 
हरमन ने फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता ने ही किया था। इसके बाद हरमन ने 'विक्ट्री' और 'व्हाट्स योर राशि' जैसी कुछ फिल्में कीं, लेकिन उन्हें वह दर्शकों के बीच अपना जादू नहीं चला पाए। वह आखिरी बार 2016 में आई फिल्म 'चार साहिबजादे' में नजर आए थे।
 
ये भी पढ़ें
दुल्हन के लिबास में नजर आईं सारा अली खान, खुद को बताया सुशील और संस्कारी लड़की