शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday shehnaaz gill earning from a single instagram post higher than other tv film stars
Written By
Last Updated : गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (11:09 IST)

एक इंस्टा पोस्ट के लिए इतनी फीस लेती हैं शहनाज गिल!

एक इंस्टा पोस्ट के लिए इतनी फीस लेती हैं शहनाज गिल! - happy birthday shehnaaz gill earning from a single instagram post higher than other tv film stars
पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस-सिंगर शहनाज ‍िगल 27 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। शहनाज ने टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से जबरदस्त शोहरत हासिल की है। शो में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। 
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शहनाज की लेटेस्ट पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इंस्टाग्राम पर शहनाज गिल के 10.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 
 
सोशल मीडिया पर शहनाज जो भी शेयर करती हैं, वह मिनटों में वायरल हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते है अपनी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के लिए शहनाज गिल कितना चार्ज करती हैं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के लिए शहनाज जितनी फीस लेती हैं, वह कई फिल्म और टीवी स्टार्स से कहीं ज़्यादा है।
 
खबरों के अनुसार शहनाज इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के लिए काफी मोटी रकम चार्ज करती हैं। पहले शहनाज अपने एक पोस्ट के 5 लाख रुपए लेती थीं, लेकिन अब उनके एक पोस्ट की फीस 8 लाख रुपए है। वहीं, शहनाज गिल बड़े ब्रैंड के लिए पोस्ट करने पर 10 लाख फीस चार्च करती हैं।
 
शहनाज गिल की यह फीस कई भारतीय सिलेब्रिटीज से कहीं ज्यादा है। शहनाज करोड़ों की मालकिन हैं। रिपब्लिक वर्ल्ड डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 30 मिलियन यानी 3 करोड़ रुपए है। शहनाज़ किसी इवेंट्स का प्रमोशन के लिए भी मोटी रकम वसूलती हैं।
 
ये भी पढ़ें
सूरज नाम्बियार संग शादी के बंधन में बंधीं मौनी रॉय, देखिए खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें