रीमेक या ओरिजिनल? 'है जवानी तो इश्क होना है' पर Tips Films ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया स्टेटमेंट
डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर जैसी फ्रेश स्टारकास्ट नजर आने वाली हैं। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
हालांकि, अपनी रिलीज से ठीक पहले यह फिल्म एक बड़े कानूनी विवाद और सोशल मीडिया कयासों के केंद्र में आ गई है। फिल्म को लेकर दो मुख्य विवाद सामने आ रहे हैं—पहला इसके 'रीमेक' होने की अफवाह और दूसरा साल 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बीवी नंबर 1' के सुपरहिट गाने 'चुनरी चुनरी' के रीमेक राइट्स का उल्लंघन।
पिछले कुछ समय से यह चर्चा तेज थी कि डेविड धवन और वरुण धवन की यह फिल्म उनकी ही किसी पुरानी हिट फिल्म की रीमेक या उससे प्रेरित है। कुछ लोगों को यह गोविंदा की 2006 में रिलीज फिल्म 'सैंडविच' से मिलती-जुलती लगी। अब इन अफवाहों पर विराम लगाने के लिए फिल्म की निर्माता कंपनी 'टिप्स फिल्म्स' ने एक आधिकारिक पब्लिक नोटिस जारी किया।
टिप्स ने अपने बयान में कहा, हमारे संज्ञान में आया है कि व्यापार जगत और जनता के बीच हमारी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर कुछ भ्रामक चर्चाएं चल रही हैं। टिप्स, रमेश तौरानी, डेविड धवन और पूरी कास्ट-क्रू यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह फिल्म एक पूरी तरह से ओरिजनल कहानी और पटकथा पर आधारित है। इसका किसी अन्य फिल्म से कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने कहा, हमने इस फिल्म को बनाने में अपना पूरा दिल लगा दिया है और 5 जून को सिनेमाघरों में दर्शकों का वेलकम करने के लिए एक्साइटेड हैं, ताकि वे एक एंटरटेनिंग फैमिली एक्सपीरियंस को एंजॉय कर सकें।
बता दें कि फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने लीज रोल निभाया है। 'है जवानी तो इश्क होना है' का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। इसमें कुब्रा सैत, मनीष पॉल, चंकी पांडे, प्रणव चड्ढा, विजय राज, राजेश जैस, चैतन्य व्यास और अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें