1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Gurmeet Choudhary starrer war drama film The Battle of Shatrughat announced
Last Modified: शनिवार, 13 सितम्बर 2025 (16:32 IST)

द बैटल ऑफ शत्रुघाट का हुआ ऐलान, फिल्म में दिखेगी शौर्य, सम्मान और किस्मत की दास्तान

Film The Battle of Shutraghat
महाकाव्य युद्ध ड्रामा 'द बैटल ऑफ शत्रुघाट' आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन शाहिद काज़मी कर रहे हैं और इसे सज्जाद खाकी व शाहिद काजमी ने लिखा है। फिल्म में गुरमीत चौधरी, आरुषि निशंक और सिद्धार्थ निगम मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे, जो दर्शकों को ड्रामा, वीरता और शानदार नज़ारे दिखाने का वादा करता है।
 
गुरमीत चौधरी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक शानदार पोस्टर साझा किया, जिसे देखकर फैन्स उत्साहित हो उठे। हर कोई इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के बारे में और जानने को बेताब है।
 
फिल्म में मज़बूत सह-कलाकारों की टोली भी है, जिसमें महेश मांजरेकर, रज़ा मुराद और ज़रीना वहाब शामिल हैं। शाहिद काज़मी के निर्देशन और पीवाई मीडिया, हिल क्रेस्ट मोशन्स व शाहिद काज़मी फिल्म्स के प्रोडक्शन में यह प्रोजेक्ट एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनने जा रहा है, जो ऐतिहासिक युद्ध को परदे पर ज़िंदा कर देगा।
 
फिल्म की भव्यता में और इज़ाफ़ा कर रहे हैं दरशन भगवानदासस कामवाल, जो कॉस्ट्यूम और स्टाइलिंग की कमान संभाल रहे हैं। इससे दर्शकों को असली दौर की झलक और भव्य विज़ुअल्स देखने को मिलेंगे। द बैटल ऑफ़ शत्रुघाट फिलहाल शूटिंग फ्लोर पर है।
ये भी पढ़ें
क्या आप जानते हैं महिमा चौधरी का असली नाम, सुभाष घई के अंधविश्वास के चलते लिया था फैसला