1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. gullak season 5 annnu bhaiya replaced vaibhav raj gupta exit anant v joshi
Last Modified: शुक्रवार, 8 मई 2026 (12:36 IST)

वेब सीरीज 'गुल्लक' से अलग हुए वैभव राज गुप्ता, अब यह एक्टर निभाएगा अन्नू भैया का किरदार

Gullak Season 5
OTT की सबसे पसंदीदा और दिल को छू लेने वाली वेब सीरीज में से एक 'गुल्लक' अपने पांचवें सीजन के साथ जल्द ही दस्तक देने वाली है। लेकिन इसी बीच फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मिश्रा परिवार के बड़े बेटे यानी अन्नू भैया का किरदार निभाने वाले अभिनेता वैभव राज गुप्ता अब इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। 
 
सीरीज में वैभव राज गुप्ता की जगह अभिनेता अनंत वी जोशी को इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए कास्ट किया गया है। खबरों के अनुसार वैभव राज गुप्ता ने मेकर्स के साथ कुछ 'क्रिएटिव डिफरेंसेस' के चलते यह फैसला लिया। वैभव ने पिछले चार सीजन से इस किरदार को बखूबी जिया था और फैंस के बीच उनकी एक अलग पहचान बन गई थी। हालांकि, अब अनंत वी जोशी इस जिम्मेदारी को आगे बढ़ाएंगे।
 
अनंत वी जोशी ओटीटी की दुनिया का कोई नया नाम नहीं हैं। उन्हें 'ये काली काली आँखें' और 'वर्जिन भास्कर' जैसी सीरीज में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। 
गुल्लक के साथ जुड़ने पर अनंत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, गुल्लक हमेशा से मेरे दिल के करीब रही है क्योंकि मिश्रा परिवार हम सभी के परिवारों जैसा ही लगता है। मैं लंबे समय से इस शो का प्रशंसक रहा हूँ, इसलिए अब इसका हिस्सा बनना मेरे लिए वाकई खास है।
 
अनंत ने यह भी संकेत दिया कि सीजन 5 में अन्नू का किरदार पहले से अधिक परिपक्व और जीवन के नए पड़ावों का सामना करता नजर आएगा। भले ही अन्नू भैया का चेहरा बदल गया हो, लेकिन मिश्रा परिवार के बाकी सदस्य अपनी पुरानी सादगी के साथ लौट रहे हैं। 
 
सीरीज में जमील खान- संतोष मिश्रा (पिता), गीतांजलि कुलकर्णी- शांति मिश्रा (मां), हर्ष मयार- अमन मिश्रा (छोटा बेटा) के किरदार में और सुनीता रजवार- मशहूर 'बिट्टू की मम्मी' के किरदार में दिखेंगी। 
 
सोनी लिव ने अभी तक रिलीज की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह जल्द ही स्ट्रीम किया जाएगा। सीजन 5 में मिडिल क्लास जीवन की छोटी-छोटी खुशियों, संघर्षों और रिश्तों की गहराई को एक नए नजरिए से पेश करने की तैयारी है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
रीवा अरोड़ा संग डिलीवरी बॉय ने की बदसलूकी, एक्ट्रेस को बुलाना पड़ी पुलिस