1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. govinda affair rumors komal rani swarnakar sunita ahuja reaction viral airport video

62 साल के गोविंदा का नई को-स्टार कोमल रानी संग जुड़ा नाम, सुनीता आहुजा बोलीं- विनाश काले विपरीत बुद्धि

Govinda
बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को सुर्खियों में आ गए हैं। 62 वर्षीय गोविंदा, जो पिछले 39 सालों से सुनीता आहुजा के साथ शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं, का नाम अब उनकी नई सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। 
 
हाल ही में गोविंदा और कोमल को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर न तो गोविंदा और न ही कोमल ने कोई आधिकारिक बयान दिया है, लेकिन गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा के तीखे बयान ने इस विवाद को और बढ़ा दिया है।  
 
अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब गोविंदा और उभरती हुई अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार को एक साथ एयरपोर्ट पर पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद किया। देखते ही देखते इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। 
 
जब मीडिया ने इस पर सुनीता आहुजा से प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने बिना झिझक अपनी नाराजगी जाहिर कर दी। पौराणिक कहावत का इस्तेमाल करते हुए सुनीता ने कहा, "विनाश काले विपरीत बुद्धि"। उनका साफ इशारा था कि गोविंदा का यह रवैया उनकी समझ और सोच पर सवाल उठाता है।  
 
जब पैपराजी ने सुनीता से पूछा कि क्या लोग गोविंदा को अब 'चीटर नंबर वन' कहने लगे हैं, तो सुनीता ने इस सवाल को सीधे गोविंदा के फैंस और मीडिया की तरफ मोड़ दिया। उन्होंने कहा, यह सवाल मुझे गोविंदा के फैंस से पूछना है। जब मैं पहले कोई बात बोलती थी, तो सब मुझे ही ट्रोल करते थे। अब मैं चाहती हूं कि गोविंदा के फैंस और मीडिया ही इसका जवाब दें। मुझसे मत पूछो, मुझे अब इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। 
 
आखिर कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?
इस विवाद के केंद्र में आई कोमल रानी स्वर्णकार बॉलीवुड में कदम रख रही एक नई अभिनेत्री हैं। कोमल जल्द ही गोविंदा की कमबैक फिल्म 'रूपा' में उनके अपोजिट मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें तो 'रूपा' के अलावा, कोमल गोविंदा की एक और आने वाली फिल्म 'दुनियादारी' का भी हिस्सा हो सकती हैं।
 
उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली कोमल के निजी जीवन, उम्र और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में फिलहाल सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है।  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'रामायणम्' के ट्रेलर से खुश नहीं हुए 'युधिष्ठिर' गजेंद्र चौहान, कैकेयी के लुक पर उठाए सवाल