गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. goodfellas actor ray liotta dies at 67
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 27 मई 2022 (11:03 IST)

हॉलीवुड एक्टर रे लिओटा का निधन, शूटिंग सेट पर ली अंतिम सांस

हॉलीवुड एक्टर रे लिओटा का निधन, शूटिंग सेट पर ली अंतिम सांस | goodfellas actor ray liotta dies at 67
Photo - Twitter
मनोरंजन जगत से एक दुखद निधन हो गया है। फेमस अमेरिकी एक्टर-निर्माता रे लिओटा का निधन हो गया है। लिओटा ने 67 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। खबरों के अनुसार वह डोमिनिकन गणराज्य में अपने एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उनकी मृत्यु नींद में हुई।

 
खबरों के अनुसार लिओटा के साथी जेनिफर एलन ने बताया कि वो फिल्म ‘डेंजरस वाटर्स’ की शूटिंग कर रहे थे। रे लिओटा अपने करियर में कई सफल फिल्में कर चुके थे। उनके मौत की खबर से इंडस्ट्री में निराशा छाई हैं। लिओट्टा के निधन पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक दुख जाहिर कर रहे हैं।
 
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिओटा की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिओटा के जीवन काल का समय मेंशन किया, 1954 से 2022 तक। 
 
रे लिओटा को फिल्म ‘फील्ड ऑफ़ ड्रीम्स’ में शोलेस जो जैक्सन के किरदार के लिए जाना जाता था। वो हिट फिल्म ‘गुडफेलस’ में डकैत हेनरी हिल की भूमिका निभा चुके थे। 
 
ये भी पढ़ें
10 दिन में 3 बंगाली एक्ट्रेस ने मौत को लगाया गले, बिदिशा डे के बाद उनकी दोस्त ने भी की आत्महत्या