शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. gauri khan says she designed shahrukh khan look in baazigar ye kaali kaali aankhen song
Written By

फिल्म 'बाजीगर' को लेकर गौरी खान का खुलासा, डिजाइन किया था शाहरुख खान का ये लुक

फिल्म 'बाजीगर' को लेकर गौरी खान का खुलासा, डिजाइन किया था शाहरुख खान का ये लुक - gauri khan says she designed shahrukh khan look in baazigar ye kaali kaali aankhen song
शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'बाजीगर' बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख ग्रे कैरेक्टर में नजर आए थे। फिल्म के गाने, कहानी और डायलॉग्स फैंस आज भी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में शाहरुख और काजोल का लुक भी सबको खूब पसंद आया था।

अब शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने फिल्म को लेकर एक खुलासा किया है। दरअसल, फिल्म का गाना 'ये काली-काली आंखें' के लिए शाहरुख खान का लुक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर और उनकी पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया था। 
फिल्म 'बाजीगर' से शाहरुख और काजोल की तस्वीर शेयर करते हुए गौरी खान ने लिखा, 'विश्वास नहीं होता कि मैंने 90 के दशक में इस लुक को डिजाइन किया था। वो हैंड प्रिंटेड जीन्स, लेगवार्मर टी, बुलेट बेल्ट और रेड शर्ट। हैंड प्रिंटेड जीन्स मेरी पसंद हुआ करती थीं। गौरी खान डिजाइंस ने काफी लंबा सफर किया।
 
तस्वीर में शाहरुख को प्रिंटेड जीन्स के साथ लाल रंग की ढीली कमीज में देखा जा सकता है। जबकि काजोल ने इसमें पिंक कलर की ड्रेस पहनी है।
 
शाहरुख और काजोल की जोड़ी पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है। दोनों 'कुछ-कुछ होता है', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान' जैसी हिट फिल्मों में नजर आए आ चुके हैं।

1993 में आई फिल्म बाजीगर में 'ये काली काली आंखें' गाना फिल्माया गया था, जिसे अन्नू मलिक ने कंपोज किया था। गाने को काफी पसंद किया गया था।
 
ये भी पढ़ें
2 थप्पड़, 4 लात और 15 मुक्के : Husband-Wife का यह चुटकुला पढ़कर पेट पकड़ कर हंसेंगे