शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. fraud in the name of shilpa shetty in lucknow case filed
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (12:26 IST)

शिल्पा शेट्टी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, पुलिस ने केस किया दर्ज

शिल्पा शेट्टी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, पुलिस ने केस किया दर्ज - fraud in the name of shilpa shetty in lucknow case filed
बॉलीवुड सितारों के नाम पर अक्सर धोखाधड़ी करने के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। मुंबई की आयोसिस स्पा एंड वेलनेस कंपनी की एमडी किरण बावा और डायरेक्टर विनय भसीन समेत छह लोगों पर ठगी के आरोप में लखनऊ के हजरतगंज में केस दर्ज कराया गया है।

 
इन पर आरोप है कि शिल्पा शेट्टी को अपनी कंपनी का ब्रांड एंबेसेडर बताते हुए आकर्षक कमाई का ऑफर देकर पैसा इंवेस्ट कराया था। किरण बावा पर आरोप है कि उन्‍होंने मिदा संदीप इंटरप्राइजेज के संचालक से उन्‍होंने फ्रेंचाइजी शुल्‍क और निवेश के नाम पर पैसा इन्‍वेस्‍ट कराया था।
साथ ही उन्‍होंने यह बताया था कि उनकी कंपनी की ब्रांड एंबेसेडर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी कुंद्रा हैं। अब पुलिस ने शिल्‍पा शेट्टी के नाम पर करोड़ों की ठगी कर रहे जालसाजों का भंडाफोड़ किया है। किरण ने रोहितवीर को बताया था कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कंपनी की ब्रांड एंबेसेडर हैं और उनकी फ्रेंचाइजी का उद्घाटन वही करेंगी।
 
उन्‍होंने शिल्पा शेट्टी के कंपनी का प्रचार करते हुए कई तस्वीरें भी दिखाईं। साथ ही यह भी कहा कि वो बीच बीच में आकर उन्‍हें निर्देश देती हैं। इसके बाद रोहितवीर ने पार्टनरशिप का काम शुरू किया और उन्‍हें लगातार काम में घाटा होता रहा। जब रोहितवीर को लगातार घाटा होने लगा तो उन्‍होंने छानबीन शुरू की तो उन्‍हें पता चला की उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है।
 
इस‍के बाद उन्‍होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्‍होंने किरण बावा और उनके स्‍टाफ के खिलाफ आईपीसी 408, 420 व 506 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही हैं।
 
ये भी पढ़ें
आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में रणवीर सिंह का होगा कैमियो रोल!