शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. for this reason kareena kapoor refused to kiss ajay devgn in film satyagraha
Written By

इस फिल्म में करीना कपूर ने अजय देवगन को लिप-लॉक करने से कर दिया था मना

इस फिल्म में करीना कपूर ने अजय देवगन को लिप-लॉक करने से कर दिया था मना - for this reason kareena kapoor refused to kiss ajay devgn in film satyagraha
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इनदिनों कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में उनकी फिल्म टोटल धमाल रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हैं। जल्द ही उनकी फिल्म तानाजी रिलीज होने वाली है इस फिल्म में करीना कपूर के पति सैफ अली खान विलेन की भुमिका में नजर आने वाले हैं।
 
करीना कपूर और अजय देवगन ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है। इसमें ओमकारा, सत्यागृह और गोलमाल सीरीज जैसी हिट फिल्में शामिल है। लेकिन अब खबर आई है कि प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह करने से पहले करीना कपूर ने अजय देवगन के साथ लिप-लॉक सीन करने से साफ मना कर दिया था। जबकि करीना तब नो किसिंग पॉलिसी भी फॉलो नहीं करती थीं।  
 
एक मैगजीन के अनुसार, फिल्म मेकर प्रकाश झा 'सत्यागृह' में शोकेस के लिए अजय देवगन और करीना कपूर का एक पेशनेट मूमेंट शूट करना चाहते थे। करीना कपूर की शादी साल 2012 में सैफ अली खान के साथ होने वाली थी। इस दौरान वो प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' भी शूट कर रही थी। अजय और करीना की ये फिल्म साल 2013 में रिलीज होने वाली थी।

करीना नहीं चलती थी की शादी के बाद वो ऑनस्क्रीन किसिंग सीन दे। यही वजह थी कि करीना कपूर ने अजय को ऑनस्क्रीन किसिंग करने से मना कर दिया था। इस फिल्म में अजय और करीना एक-दूसरे के अपोजिट पेयर थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अर्जुन रामपाल सहित कई कलाकर एहम किरदार में थे।
 
ऐसा नहीं है कि अजय देवगन को लिप-लॉक के लिए मना करने वालीं करीना कपूर ने कभी ऑनस्क्रीन किस नहीं किया है। करीना ने जब वी मेट में शाहिद कपूर के साथ किसिंग सीन्स दिए थे। साथ ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'कमबख्त इश्क' में 10 बार लिप-लॉक किया था।
ये भी पढ़ें
बागी 3 में भी श्रद्धा कपूर के साथ बारिश में ठुमके लगाएंगे टाइगर श्रॉफ